इंदौर : कोविड 19 संक्रमण के बाद इस वर्ष इंदौर शहर में रंगपंचमी पर निकलने वाली पाम्परिक गेर के मार्ग को लेकर विधायक व पूर्व महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपुरिया, कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल द्वारा गेर मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, निगम प्रशासन के विभागीय अधिकारी, पूर्व पार्षद जयदीप जैन कमलेश खंडेलवाल, शेखर गिरी व अन्य उपस्थित थे।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने टोरी कॉर्नर से गेर मार्ग का निरीक्षण प्रारंभ करते हुए, लोहार पटटी, इतवारियां बाजार, सांठा बाजार, बजाजखाना चौक, बर्तन बाजार, राजबाडा होते हुए, पुनः गोराकुण्ड तक मार्ग का निरीक्षण किया।
ये रहेगा गेर का रूट।
जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियो की सहमति से रंगपंचमी पर निकलने वाले गेर हेतु टोरी कॉर्नर, इतवारिया बाजार, क्लॉथ मार्केट, गोराकुण्ड चौराहा, खजुरी बाजार होते हुए, राजबाडा तक गेर निकलने का रूट तय किया गया।
गेर मार्ग को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
निगमायुक्त प्रतिभा पाल द्वारा रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को दृष्टिगत रखते हुए गेर मार्ग को व्यवस्थित करने के साथ ही अन्य आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के संबंध में संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Related Posts
- April 17, 2020 कोरोना के मामलों में अब आएगी गिरावट- कलेक्टर इंदौर : बीते एक- दो दिनों में कोरोना पॉजिटिव मामलों में जो बढ़ोतरी हुई है वो अपेक्षित थी, […]
- November 1, 2022 मप्र के दो क्रिकेट खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल
इंदौर : मध्य प्रदेश के दो क्रिकेटरों का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ है। इंदौर […]
- June 20, 2023 युवक के गले में पट्टा डालकर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले तीन आरोपियों पर रासुका
आरोपियों के तोड़े गए मकान, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल।
भोपाल : राजधानी भोपाल […]
- June 19, 2021 सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर युवती पर चलाई गोली, खुद को भी गोली मारकर की खुदकुशी, युवती गंभीर
इंदौर : युवती द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज युवक ने युवती के घर में घुसकर उसे […]
- May 8, 2023 विधायक ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में दर्शकों को मिल रहा आईपीएल जैसा आनंद
एक मैच में बल्लेबाज ने 23 गेंदों में बनाएं 91 रन।
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला के […]
- October 14, 2021 सुदामा नगर में मां दुर्गा के साथ भारत माता की भी की गई आरती
इंदौर : घूमर गरबा महोत्सव समिति द्वारा सुदामानगर में नवरात्र महोत्सव मनाया जा रहा है। […]
- August 16, 2020 कोरोना को लेकर चलाएं जन जागरूकता अभियान, गुंडे- बदमाशों पर हो सख्त कार्रवाई, मंत्री सिलावट ने दिए निर्देश इन्दौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने रविवार को रेसीडेंसी कोठी में इंदौर के वरिष्ठ […]