भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसी राम सिलावट ने मप्र सरकार के विधानसभा में पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मुख्यमंत्री चौहान के अनुभव का फायदा उठाकर मध्य प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। मध्य प्रदेश आत्म-निर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि, यह बजट हर नागरिक और अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ करने वाला बजट है।
इस बजट में राज्य की जनता पर किसी प्रकार का कोई नया कर नहीं लगाया गया है। उसके बाद भी विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी की गई है।
बजट में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों का प्रावधान।
बजट में सांवेर विधानसभा क्षेत्र के लिए करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीण सड़कों का निर्माण प्रस्तावित किए जाने पर मंत्री सिलावट ने खुशी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा।
इसके साथ ही सांवेर क्षेत्र के लिए माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना की भी बजट में मंजूरी दी गई है, जिससे सांवेर क्षेत्र के किसानों को उन्नत खेती करने में मदद मिलेगी साथ ही इससे मध्यप्रदेश को आवंटित नर्मदा जल की एक-एक बूंद का उपयोग किया जा सकेगा।माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना और 17 सड़को का बजट में प्रावधान करने पर मंत्री सिलावट ने सांवेर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को धन्यवाद प्रेषित किया है।
Related Posts
April 4, 2020 न्यायपालिका के न्यायाधीश और कर्मचारी कोरोना फण्ड में देंगे अंशदान इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने महामारी कोविड-19 से निपटने के […]
August 30, 2019 दुबई से इंटर्नशिप करके लौटा प्रेस्टिज के छात्रों का दल इंदौर : प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए के छात्रों का दल दुबई की एक कम्पनी […]
February 13, 2023 विदेशी मेहमानों को परोसेंगे मिलेट्स से बने खास व्यंजन
मालवा का पोहा, नमकीन, स्नैक्स का भी मेहमान ले सकेंगे स्वाद।
होटल शेरेटन ने G- 20 […]
August 10, 2023 नाबालिग बालिका से दुष्कृत्य कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
पाक्सो एक्ट के साथ मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में पहली बार हुई किसी आरोपी को […]
February 25, 2022 यूक्रेन पर हमला महाशक्तियों की विस्तारवादी नीतियों का द्वंद है..!
*अभिलाष शुक्ला*
चार माह से ज्यादा की ऊहापोह के बाद आखिरकार रुस ने यूक्रेन पर हमला […]
August 18, 2022 जयविलास पैलेस में घूमने आई महिला ने सुरक्षा कर्मियों से की हाथापाई, खुद को बताने लगी महारानी
घायल सुरक्षा कर्मियों का मेडिकल कराने के बाद झांसी रोड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया […]
August 9, 2025 कांटाफोड़ महादेव मंदिर में भस्मारती में शामिल हुए मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर : नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर पर चल रहे श्रावणी अनुष्ठान के तहत […]