इंदौर : नगर निगम में उपायुक्त अरुण शर्मा और स्थापना शाखा के क्लर्क आबिद खान व महफ़ूज खान को निगम प्रशासक पवन कुमार शर्मा ने निलम्बित कर दिया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त जांच का सामना कर रहे आरोपी निगमकर्मी असलम को वेतन वृद्धि रोकने के साथ बहाल किए जाने के मामले को प्रशासक डॉ. पवन शर्मा ने गम्भीरता से लिया । बताया जाता है कि इस मामले में प्रशासक को अंधेरे में रखा गया था। जो फाइल भेजी गई थी उसमें लोकायुक्त प्रकरण का उल्लेख ही नहीं था। इसी के साथ स्थापना शाखा के अधीक्षक रहे मांजरेकर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
बता दें कि दो दिन पूर्व ही कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहीं फौजिया शेख अलीम के नेतृत्व में निगम प्रशासक डॉ. पवन कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर भ्रष्टाचार के आरोपी असलम खान को बहाल करने पर सख्त ऐतराज जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की थी।
Related Posts
October 12, 2023 नशा करना हो तो ईश्वर भक्ति का, देश भक्ति का करें : विजयवर्गीय
युवाओं के बीच पहुंचे विजयवर्गीय।
बोले- बड़े सपने देखे, जीवन में ऊंचाइयां हासिल करें, […]
April 10, 2023 राजनीति से प्रेरित होता है फिल्मों का बहिष्कार
फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ा - चढ़ाकर पेश किया जाता है।
गुणवत्ता पर हावी हो […]
December 13, 2023 शिवराज ने ली विदा, बोले ‘जस की तस धर दिन्ही चदरिया’
शिवराज की कार को घेरकर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों ने लगाए मामा जिंदाबाद के […]
October 18, 2022 नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
सांसद शंकर लालवानी और भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. राजेश सोनकर ने नियुक्ति पत्र भेंट […]
January 28, 2020 जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप अरिहंत का शपथ विधि समारोह 2 फरवरी को इंदौर : जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप अरिहंत का शपथ विधि समारोह 2 फरवरी को बायपास स्थित एक […]
November 6, 2024 इंदौर से दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
16 दिसंबर को होगी रवाना।
रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय […]
October 27, 2023 राऊ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा ने शुभ मुहूर्त में भरा नामांकन
काम दमदार-सोच ईमानदार, मधु वर्मा ही इस बार।
इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार चाहती है राऊ […]