इंदौर : अवयस्क बालिकाओं के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 20- 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दण्डित किया गया है।
जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय नीलम शुक्ला, तेरहवें अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट्) इंदौर म.प्र. द्वारा थाना आजाद नगर,सत्र प्रकरण क्रमांक 2098/18 में निर्णय पारित करते हुए आरोपी राजाराम आयु 50 वर्ष निवासी इदौर (म.प्र.) को दोषी पाते हुए धारा 376(2एन), धारा- 376एबी भा.द.वि. में 20-20 वर्ष का कठोर कारावास, धारा 354, 506 भा.द.वि. एवं 9एम/10, 9एल/10 पॉक्सो एक्ट में 05-05 वर्ष का सश्रम कारावास और 28 हजार रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक (नियमित कैडर से) सुशीला राठौर द्वारा की गई एवं सहयोगी के तौर पर एडीपीओ पदमा जैन रहीं।
आरोपी राजाराम पड़ौस में रहनेवाली 6 और 8 साल की बच्चियों के साथ गलत हरकत करता था। बच्चियों की मां को यह बात पता चलने पर उसने पति के साथ आजाद नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। आजाद नगर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भादवि और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ चालान न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को उक्त कठोर कारावास की सजा से दण्डित किया।
Related Posts
June 19, 2017 राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूटी, चढ़ा प्लास्टर नई दिल्ली.केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूट गई है, इसके बारे में उनके […]
March 18, 2021 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान को मिली ए++ ग्रेड, देश के शीर्ष 15 संस्थानों में हुआ शामिल
इंदौर : मध्यभारत के साथ मध्यप्रदेश के अग्रणी बिजनेस स्कूल प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ […]
February 18, 2024 डॉ.अर्पण जैन की पुस्तक ‘हिंदी विमर्श’ का दिल्ली पुस्तक मेले में लोकार्पण
इन्दौर : हिन्दी भाषा के लिए सतत कार्यरत इंदौर के लेखक डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' की पुस्तक […]
May 14, 2021 सीबीएसई 50 हजार शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर बनाएगी इनोवेटिव एम्बेसडर
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इनोवेशन एम्बेसेडर प्रोग्राम के […]
October 22, 2023 जिस दिन भी पापा शराब पीकर आए,भूख हड़ताल कर दो..
मांग मराठी समाज के कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों से बोले कैलाश विजयवर्गीय।
विभिन्न […]
September 15, 2020 ब्यावरा से कांग्रेस के विधायक दांगी की कोरोना ने ली जान इंदौर : कोरोना ने कांग्रेस के एक विधायक की जान ले ली। राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस […]
March 28, 2023 यह भ्रांति है की श्रीराम ने लक्ष्मण को रावण के पास ज्ञान प्राप्ति हेतु भेजा था – एडके
इंदौर : राजेंद्र नगर श्रीराम मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव के तहत […]