भोपाल : प्रदेश में रंगपर्व होली ने आम और खास का फर्क मिटा दिया। राजधानी भोपाल में सत्ता के गलियारों में भी होली की धमाल मची रही। मुख्यमंत्री निवास पर होली के रंगों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह भी रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और साधना सिंह ने गुलाल और फूलों से होली खेली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और नेतागण सीएम हाउस में पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज को रंग- गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। रंग- गुलाल के साथ फूलों की बारिश भी की गई। इस मौके पर गायन मंडली ने ढोलक और मंजीरे पर फाग गीत गाए। मुख्यमंत्री चौहान ने जब फाग गीत गाया तो लोगों ने भी उनके सुर में सुर मिलाए।
सड़कों पर नजर आया होली का उल्लास।
कोरोना के तमाम बन्धनों से आजाद भोपाल के बाशिंदों ने भी होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरे शहर में रंगों की छटा बिखरी नजर आई। सड़कों पर युवाओं की टोलियां ढोल- ढमाके की गूंज पर थिरकते और रंगों की बौछार करते नजर आई। गरीब बस्ती हो या आलीशान कॉलोनियां हर जगह लोग होली के रंगों में रंगे हुए थे। रंगे- पुते चेहरों में ये फर्क करना मुश्किल था कि कौन आम है और कौन खास। अच्छी बात ये रही कि ज्यादातर लोगों ने होली खेलने में सूखे रंगों का इस्तेमाल किया।
Related Posts
- November 2, 2022 कामधेनु गौमाता को अर्पित किए 56 भोग, 108 दीपों से की महाआरती
हजारों साधु संतो ने ग्रहण की महाप्रसादी।
इंदौर : नंदानगर स्थित साईनाथ मंदिर गौशाला […]
- January 23, 2024 इंदौर में भी छाया रहा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास
समूचा शहर भगवा झंडों, पताकाओं से पटा।
जगह - जगह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बड़ी […]
- February 26, 2022 घर से लाखों रुपए लेकर दोस्त से मिलने जा रही नाबालिग को चंदन नगर पुलिस ने ढूंढकर किया परिजनों के हवाले
इंदौर : पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा त्वरित कार्रवाई कर नाबालिग बालिका को, मात्र 24 घंटे […]
- May 2, 2021 प्लाज्मा डोनेट करने वालों के लिए ग्रीन कॉरिडोर में तब्दील किया एमवायएच का ब्लड बैंक
इंदौर : महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में ब्लड बैंक और ट्रांसफ्यूजन रेडिएशन विभाग पूरी […]
- July 31, 2020 नगर निगम चुनाव के मद्देनजर सम्पन्न हुई वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया। आधे वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित इंदौर : नगर निगम के चुनाव का शंखनाद शुक्रवार को वार्ड आरक्षण के साथ हो गया। पिछली निगम […]
- September 26, 2021 लताशा में होगा शहर की जानी- मानी सुगम गायिकाओं का सम्मान
इंदौर : प्रसिद्ध गायिका लताजी और आशाजी के जन्मदिवस पर शहर की 20 सुरीली गायिकाओं का […]
- January 30, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार,डेढ़ लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाला आरोपी, […]