श्रीनगर: पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड रशीद गाजी और उसके दो साथी आतंकियों को ढेर करने के बाद सेना, जे एंड के पुलिस और सीआरपीएफ ने मंगलवार को साझा प्रेस वार्ता की। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जीओसी चिनार कॉर्प्स ने कहा कि पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों को मार गिराया गया है। पाकिस्तान की सेना और आईएसआई का इस हमले में हाथ था। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद पाक आर्मी का ही बच्चा है। उन्होंने कहा कि कितने ही गाजी आए और चले गए।जो भी आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करेगा, मारा जाएगा। ढिल्लन और कॉर्प्स ने कहा कि आतंकी हथियार डाल दें या मरने के लिए तैयार रहें। आतंकियों के सफाए का अभियान जारी रहेगा।
इस साल 31आतंकी मारे गए।
जम्मू- कश्मीर पुलिस के आईजी एसपी पाणि ने बताया कि बीते वर्ष जैश के 56 आतंकी मारे गए थे। इस साल अभी तक 31 आतंकी मारे गए हैं जिसमें 12 जैश के हैं। उन्होंने कहा कि जो भी घुसपैठ करेगा जिंदा नहीं बचेगा।
अपने बच्चों को सरेंडर करने के लिए कहें।
लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लन ने कश्मीरी युवाओं को आतंकी संगठनों से दूर रहने की नसीहत दी। कश्मीरी माताओं से उन्होंने अनुरोध किया कि जो युवा राह भटक कर आतंकी बन गए हैं उन्हें सरेंडर करने के लिए मनाएं। अन्यथा सेना उनका खात्मा करने के लिए मजबूर होगी।
Related Posts
January 17, 2021 कोलकाता से सूरत जा रही इंडिगो की फ्लाइट की भोपाल में आपात लैंडिंग
भोपाल : रविवार को कोलकाता से सूरत जा रही फ्लाइट की भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर […]
October 11, 2022 उज्जैन पहुंचे पीएम मोदी ने की बाबा महाकाल की पूजा – अर्चना, किया जप
इंदौर : हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचने के बाद पीएम मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच काफिले के साथ […]
February 4, 2020 अधिकांश मरीजों में नियंत्रित हो सकते हैं मिर्गी के दौरे.. इंदौर : मस्तिष्क में असामान्य विद्युत तरंगे उत्पन्न होने से मिर्गी रोग होता है।मिर्गी की […]
April 6, 2023 स्कूल संचालकों की मनमानी पर कलेक्टर ने कसा शिकंजा
सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जारी किया आदेश।
स्कूल संचालक पुस्तकें, कापियाँ, […]
September 1, 2021 पेरा ओलिम्पिक में भारत का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
इंदौर : पेरा ओलिम्पिक इतिहास में भारत ने पहली बार लगातार दो दिन में आठ पदक जीते हैं। […]
April 18, 2021 कोरोना कर्फ्यू की अवधि 5 दिन के लिए बढ़ाई, 23 अप्रैल तक बन्द रहेंगे नगरीय व्यावसायिक प्रतिष्ठान
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू 19 से 23 अप्रैल […]
August 5, 2021 वाहन चोर गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 11 मोटसाइकिलें की गई बरामद
इंदौर : वाहन चोरी करने वाली गैंग के 4 बदमाश पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाते […]