इंदौर : पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बावजूद शहर में संगीन अपराधों में कमीं नहीं आई है। हत्या व हत्या के प्रयास के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते चौवीस घंटे में ही हत्या की दो वारदातें घटित हो गई। सुपर कॉरिडोर पर हुई हत्या के बाद सोमवार को भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा में एक युवक की हत्या कर दी गई। उंसका शव पालदा तौल कांटे के समीप हनुमान मंदिर के पास पड़ा मिला।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कुख्यात बदमाश था मृतक।
मृतक की शिनाख्त शुभम पिता अरुण सिलावट निवासी पारसी मोहल्ला, छावनी के रूप में हुई। बताया जाता है की शुभम अपने साथियों के साथ रविवार रात घर से निकला था, सुबह उसकी लाश बरामद हुई। मृतक शुभम कुख्यात बदमाश होकर उसपर करीब 10 से अधिक संगीन अपराध दर्ज हैं। उसे जिलाबदर करने की तैयारी भी चल रही थी, इस बीच उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन भंवरकुआ थाने पहुंचे और सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर चक्काजाम समाप्त करवाया। इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
Related Posts
December 17, 2024 पीआईएमआर की एकेडमिक लीडर्स समिट 18 दिसंबर को
शिक्षा जगत के अग्रणी चेहरों का होगा सम्मान।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर होगा […]
July 30, 2023 संभागीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए बीजेपी ने की व्यापक तैयारियां
एयरपोर्ट से लेकर सम्मेलन स्थल तक लगाए झंडे, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स ।
केंद्रीय […]
May 15, 2022 कोरोना काल पर लिखी दीपक शिरालकर की पुस्तकों का विमोचन
इंदौर : मराठी रंगमंच कलाकार, कथाकार और लेखक दीपक शिरालकर अब हिंदी साहित्य में भी योगदान […]
April 14, 2021 राजेन्द्र नगर श्रीराम मंदिर में गुड़ीपड़वा पर किया गया ध्वजारोहण
इंदौर : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा,गुड़ी पड़वा, हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2078 के अवसर पर […]
May 25, 2021 ग्रामीण क्षेत्रों में कम हो रहा कोरोना संक्रमण का असर, 31 मई तक सभी गांव कोरोना मुक्त करने का हो प्रयास- सिलावट
इंदौर : इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा […]
February 16, 2022 मप्र हाईकोर्ट में नवनियुक्त 6 न्यायाधीशों को दिलाई गई शपथ
जबलपुर : मप्र हाईकोर्ट में 6 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। हाईकोर्ट के चीफ […]
January 11, 2024 कला स्तंभ के बैनर तले 13 जनवरी से आयोजित होगा कला महोत्सव
गांधी हॉल परिसर में पतंगों से बनाई जाएगी प्रभु श्रीराम की वृहद प्रतिकृति।
सैकड़ों […]