इंदौर : भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं को वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इसी क्रम में प्रत्येक मंडल में व्यापक तैयारियां की जा रही है। मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। मंडल स्तर पर आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे निर्धारित स्थान एवं पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित होकर पार्टी का झंडा फहराएंगे।
इस अवसर पर सांसद, विधायक,जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात कार्यकर्ता देशभक्ति गीत व नारे लगाते हुए शोभा यात्रा के रूप में निकलेंगे।
शोभा यात्रा के बाद सामूहिक वन्देमातरम होगा, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन होगा। जिसे कार्यकर्ता बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे व सुनेंगे। सभी बूथ समिति और पन्ना प्रमुख, मोबाइल, लेपटॉप और टेलीवीजन पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनेंगे।
Related Posts
July 10, 2021 उज्जैन पहुंचे राज्यपाल पटेल, बाबा महाकाल का किया दर्शन- पूजन
उज्जैन : प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मन्गुभाई छगनभाई पटेल शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचे। […]
November 15, 2018 मतदान जागरूकता के लिए 10 लाख हस्ताक्षर कराए जाएंगे इंदौर: इंदौर जिले में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां […]
January 27, 2024 हेडगेवार स्मारक समिति ने मनाया 75 वा गणतंत्र दिवस
गुलामी की मानसिकता से बाहर आने व अपनी विरासत पर गौरव करने का किया गया आह्वान।
इंदौर […]
December 20, 2020 अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, पाला पड़ने की भी है संभावना
भोपाल : हिमालय के क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के कारण शीत लहर मैदानी इलाकों में बढ़ […]
June 4, 2021 आंधी के साथ बारिश में कई घरों की उड़ी चद्दरें, 30 से अधिक परिवार हुए प्रभावित
इंदौर : तेज आंधी के साथ हो रही मानसून पूर्व की बारिश कहर बरपा रही है। गुरुवार दोपहर […]
July 13, 2025 खुद को डी कंपनी से जुड़ा बताने वाले भू माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : खुद को डी कंपनी से जुड़ा बताने वाला भूमाफिया रहमत पटेल अब पुलिस की गिरफ्त में […]
August 6, 2023 इंदौर जिले में चार दिन भ्रमण करने के बाद हरदा के लिए रवाना हुई सामाजिक समरसता यात्रा
इंदौर की चार दिन की यात्रा के बाद हरदा के लिए रवाना हुई सामाजिक समरसता यात्रा।
इंदौर […]