इंदौर : दशहरा मैदान पर चल रहे नौ दिवसीय “सबके राम” श्रीराम जन्मोत्सव के दौरान अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की प्रतिकृति में विराजित राम दरबार के मोहक दर्शन व मंदिर को निहारने रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन हो रहे सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने के साथ-साथ यहां लगे मेले में लोग स्वाद और मनोरंजन का भी पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। गुरुवार को मंदसौर के पिपलिया धाम से पधारे रामानुज संप्रदाय के पंडित रामानुज शास्त्री ने जब भजन “मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है लो संभालो बालाजी परिवार तेरा है” गाया तो जनता स्वत ही भक्ति की धारा में झूमने लगी। उन्होंने इंदौर के ऋषि दुबे व दीपक यादव के साथ रामायण का पंचम सोपान सुंदरकांड का पाठ बड़े ही आकर्षक अंदाज में राम दरबार के समक्ष सुनाया। उन्होंने “प्यारा सजा है दरबार रामजी के आज्ञाकार आओजी कीर्तन में” भी सुनाया वही दुबे जी ने “पलके ही पलके बिछाए जिस दिन रंजीत बाबा घर आए” सुनाया। सुंदरकांड के साथ भजनों की बीच-बीच में प्रस्तुतियां होती रही।
उत्सव समिति के महेंद्र चौहान व प्रवीणा अग्निहोत्री एवं अमित जैन ने बताया कि 8 अप्रैल को नृत्य आराधना, शिव आनंदी कला संस्थान द्वारा रात्रि 8:00 बजे प्रस्तुत होगी। आरती शाम 7:00 बजे होगी।
Related Posts
June 30, 2023 पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना को रिन्यू नहीं किए जाने पर सीएम ने जताई नाराजगी
मंत्रि-परिषद ने योजना के निरंतर संचालन की दी स्वीकृति।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज […]
May 9, 2022 कहानी : एक अकेला परिवार..
+नीरजा*
अमित का परिवार दूसरे शहर में रहता था। वह नौकरी के सिलसिले में अभी अभी इस शहर […]
September 16, 2022 सीनियर सिटीजन और नसुस सदस्यों को सायबर अपराधों से बचने के बताए गए उपाय
पुलिस की साइबर एक्सपर्ट टीम ने सीनियर सिटीजन एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को सायबर […]
March 30, 2022 चौथी लहर की आशंका से घबराने की जरूरत नहीं, सामान्य फ्लू की तरह ही रहेगा इसका प्रकोप- डॉ. पांडे
इंदौर : चीन, हांगकांग, वियतनाम, फ्रांस सहित कई देशों में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे […]
June 23, 2021 उज्जैन में सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने पर ही मिलेगा वेतन
उज्जैन : 31 जुलाई तक शत- प्रतिशत शासकीय सेवक टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें,जुलाई का […]
October 22, 2021 इंदौर पुलिस की सक्रियता से दिल्ली निवासी कारोबारी को वापस मिला रुपयों से भरा बैग
इंदौर : दिल्ली के ऑटो मोबाइल व्यवसायी का लैपटॉप और लाखों रुपयों से भरा बैग ऑटो में छूट […]
January 16, 2024 शहर की पांच विभूतियों को प्रदान किया जाएगा नेताजी सुभाष अलंकरण
लगातार चार दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इंदौर : तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे […]