इंदौर : खरगौन में रामनवमी के जुलूस पर उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव, योजनाबद्ध ढंग से की गई आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले की घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मप्र में दंगाइयों के लिए कोई जगह नहीं है। खरगौन में हिंसा करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को केवल जेल ही नहीं भेजा जाएगा, बल्कि निजी और सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई भी उनसे करवाई जाएगी। दंगाइयों को इतना कठोर दंड देंगे कि फिर कोई प्रदेश की फिजा बिगाड़ने की हिमाकत न कर सके।
घायलों में केवल एक की हालत गंभीर।
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि खरगौन में स्थिति अब नियंत्रण में हैं। उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है। दंगाइयों के हमले में एसपी सिद्धार्थ चौधरी सहित 6 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एसपी के पैर में गोली के छर्रे लगे हैं। उनकी हालत ठीक है। 20 से अधिक घायलों में केवल एक घायल की हालत गंभीर है। उंसका इलाज चल रहा है। गृहमंत्री के मुताबिक खरगौन में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Related Posts
July 14, 2023 अभी तो बस शिवराज पर नाज़, माफ करो..
🟢 चुनावी चटखारे 🟢
(कीर्ति राणा)केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भोपाल आने का कार्यक्रम […]
November 21, 2023 राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
नशे के लिए करते थे मोबाइल लूट की वारदातें।
तीन मोबाइल व एक डीलक्स मोटरसाइकिल […]
October 3, 2020 युवाओं के आगोश में अनुभव..
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
इंदौर : राजनीति में तो युवा शक्ति का पता नहीं लेकिन फटाफट क्रिकेट […]
July 23, 2022 यूपी के हाथरस में डंपर ने मप्र के 7 कांवड़ियों को कुचला, 6 की मौत
मप्र सरकार ने किया पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान।
ग्वालियर : यूपी […]
November 1, 2023 सोनियाजी के दरबार में हाजिरी बजाकर लौटे प्रदेश के शीर्ष कांग्रेस नेता
सोनिया गांधी ने दी मिलकर काम करने की नसीहत।
🔹प्रवीण कुमार खारीवाल🔹
भोपाल : […]
August 12, 2025 संपूर्ण वन्देमातरम के सामूहिक गान से गूंजेगा राजवाड़ा चौक
14 अगस्त को सुबह 08 बजे होगा सामूहिक वंदेमातरम गान।
इंदौर : संस्कार भारती, इंदौर […]
April 17, 2017 CM योगी का अबतक का सबसे बड़ा फैसला, UP में आरक्षण को किया खत्म। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार सत्ता में आने के बाद से अपने फैसलों को लेकर चर्चाओं में हैं। […]