इंदौर : खरगौन में रामनवमी के जुलूस पर उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव, योजनाबद्ध ढंग से की गई आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले की घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मप्र में दंगाइयों के लिए कोई जगह नहीं है। खरगौन में हिंसा करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को केवल जेल ही नहीं भेजा जाएगा, बल्कि निजी और सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई भी उनसे करवाई जाएगी। दंगाइयों को इतना कठोर दंड देंगे कि फिर कोई प्रदेश की फिजा बिगाड़ने की हिमाकत न कर सके।
घायलों में केवल एक की हालत गंभीर।
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि खरगौन में स्थिति अब नियंत्रण में हैं। उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है। दंगाइयों के हमले में एसपी सिद्धार्थ चौधरी सहित 6 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एसपी के पैर में गोली के छर्रे लगे हैं। उनकी हालत ठीक है। 20 से अधिक घायलों में केवल एक घायल की हालत गंभीर है। उंसका इलाज चल रहा है। गृहमंत्री के मुताबिक खरगौन में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Related Posts
November 7, 2020 43 लाख 90 हजार फर्जी राशन कार्ड निरस्त
नई दिल्ली : सरकार ने पीडीएस यानी पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से करीब 43 लाख 90 हजार […]
January 15, 2024 डीजे संचालकों ने की ध्वनि नियंत्रण के नियमों में ढील देने की मांग
कड़े नियमों से डीजे बजाना हुआ नामुमकिन।
डीजे के लिए ध्वनि नियंत्रण नियम में 110 […]
July 15, 2020 प्रदेश में लॉक डाउन की नहीं है कोई प्लानिंग- सीएम भोपाल : सीएम शिवराज सिंह और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर चल रही […]
April 1, 2022 गुड़ीपड़वा,भारतीय नववर्ष के स्वागत में राजेन्द्र नगर में निकलेगी शोभायात्रा
इंदौर : गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, नवसंवत्सर विक्रम संवत 2079 के प्रथम दिवस पर हिन्दू […]
September 17, 2020 पीएम मोदी के जन्मदिन पर संस्था आनंद गोष्ठी ने बांटें एनर्जी ड्रिंक इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वे जन्मदिवस के मौके पर संस्था आनन्द गोष्ठी के […]
April 26, 2022 डीजीपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की, नवाचारों को लेकर की इंदौर पुलिस की सराहना
पारदर्शी, स्वच्छ एवं जनोन्मुखी पुलिस प्रशासन के लिए हमेशा प्रयासरत् रहने पर दिया […]
June 20, 2022 प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर चुनाव संबंधी विज्ञापन को लेकर दिशा निर्देश जारी
इंदौर : नगरीय निर्वाचन के दौरान उम्मीदवारों तथा उनके समर्थकों द्वारा प्रिंट, […]