फ़तेहपुर : उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में स्थित एक चर्च में चंगाई सभा की आड़ में हिंदुओं को कथित रूप से डरा धमकाकर धर्मांतरण कराए जाने के मामले में पुलिस ने चर्च के पादरी समेत 55 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आईपीसी की धारा 153-A, 506, 420, 467, 468 व 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 के तहत यह केस दर्ज किया गया है।
पादरी सहित 26 गिरफ्तार।
पुलिस ने इस मामले में धर्मांतरण के आरोपी पादरी समेत कुल 26 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बता दें कि थाना कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित चर्च में गुरुवार की शाम धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था. वीएचपी ने चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप लगाया था। वीएचपी का आरोप था कि चर्च में गरीब हिंदुओं को क्रिश्चियनिटी शिक्षा देकर जबरन धर्मांतरण करवाया ज रहा है, जिसके बाद वीएचपी कार्यकर्ताओं ने चर्च का घेराव कर जमकर हंगामा किया था.
वीएचपी का हंगामा बढ़ता देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए थे, जिसके बाद कई थानों की पुलिस फोर्स को चर्च के बाहर तैनात कर दिया गया था।वीएचपी और बजरंगदल के कार्यकर्ता चर्च के पादरी पर कार्यवाई की मांग पर अड़े थे. फिर पुलिस अधिकारियों ने वीएचपी कार्यकर्ताओ को कार्रवाई का भरोसा दिया था।
Related Posts
September 11, 2020 लगातार दूसरे दिन कोरोना तीन सौ के पार, तेरह फीसदी तक पहुंचा ग्रोथ रेट…! इंदौर : जिले में कोरोना का संक्रमण वाकई चिंताजनक हालात की ओर इशारा कर रहा है। भीड़ भरे […]
February 28, 2022 होटल में चलाए जा रहे यौन कारोबार के अड्डे पर छापा, संचालक सहित 15 युवक- युवतियां गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना बाणगंगा की संयुक्त टीम ने देह व्यापार में लिप्त […]
August 24, 2021 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान, बहुसंख्यक समाज की लड़कियों को टारगेट करना सॉफ्ट आतंकवाद
इंदौर : चूड़ीवाले के साथ मारपीट की घटना में पुलिस ने तो दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई […]
March 12, 2025 छकतला में आदिवासी संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों से रूबरू हुआ स्टेट प्रेस क्लब का दल
भगोरिया के रंग, मीडिया के संग।
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने पश्चिमी […]
January 17, 2020 शनिवार को होगा ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’अभियान का शुभारंभ इंदौर : संस्था सेवा सुरभि द्वारा प्रवर्तित 'झंडा ऊंचा रहे हमारा' अभियान शनिवार 18 जनवरी […]
January 18, 2022 मप्र में महिलाओं के खिलाफ घटित अपराधों के दोषियों पर सख्त कार्रवाई के सीएम शिवराज ने दिए निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हाल ही में कुछ जिलों में महिलाओं के […]
May 10, 2021 1 जून से गूगल फ़ोटो सेवा के लिए लगेगा चार्ज
नई दिल्ली : 1 जून, 2021 के बाद गूगल फोटो सेवा फ्री नहीं रह जाएगी। यानी अगले माह से इस […]