इंदौर : दुनिया के सबसे बड़े पाम ऑयल उत्पादक और निर्यातक देश, इंडोनेशिया ने अपने ही देश में इसकी किल्लत के चलते निर्यात पर रोक लगा दी है। यह रोक 28 अप्रैल से शुरू होगी और किल्लत खत्म होने तक चलेगी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा, मैं खुद इसकी निगरानी करूंगा, ताकि देश में खाद्य तेल की आपूर्ति पर्याप्त रहे और कीमत भी कम रहे।
दरअसल, खाद्य तेलों के दाम बढ़ने से इंडोनेशिया में ज्यादातर पाम ऑयल उत्पादक इसका निर्यात करने लगे थे. यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया के कई देश अपने यहां खाद्यान आपूर्ति सामान्य और कीमतें स्थिर रखने के लिए कृषि उत्पादों के निर्यात को सीमित या प्रतिबंधित कर रहे हैं। वनस्पति तेल सप्लायर अर्जेंटीना ने सोयाबीन तेल पर निर्यात कर बढ़ा दिया है।
तेल के भावों में आ सकता है उछाल।
ट्रेड बॉडी सॉल्वेंट एक्ट्रेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि यह कदम पूरी तरह से अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस कदम से न केवल सबसे बड़े खरीदार भारत में बल्कि विश्व स्तर पर उपभोक्ताओं को नुकसान होगा, क्योंकि पाम दुनिया का सबसे अधिक खपत वाला तेल है।
Related Posts
February 7, 2017 उत्तर भारत में भूकंप, जानिए कैसे खतरा अभी टला नहीं उत्तराखंड समेत समूचे उत्तर भारत और दिल्ली में सोमवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। […]
January 25, 2022 लैंगिक अपराधों की वैज्ञानिक विवेचना को लेकर लिखी गई पुस्तक का विमोचन
इन्दौर : महिला व बाल अपराधों के प्रकरणों में वैज्ञानिक साक्ष्यों का उपयोग कर, विवेचना […]
November 4, 2018 सीएम शिवराज के खिलाफ साले संजय सिंह को खड़ा करेगी कांग्रेस..? नई दिल्ली: कांग्रेस ने मप्र के सीएम शिवराज को बड़ा झटका दिया है। उनके साले और पत्नी साधना […]
March 5, 2023 बहनों के जीवन को सरल,सुखद बनाना ही मेरे जीवन का ध्येय – मुख्यमंत्री चौहान
योजना में 23 से 60 आयु वर्ग की बहनों को प्रति माह एक हजार रूपए दिए जाएंगे।
25 मार्च […]
May 23, 2022 आजाद नगर थाना क्षेत्र में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
इंदौर : आजादनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी गई। सूचना […]
December 28, 2024 महापौर ने हटवाए अपने जन्मदिन के पोस्टर व होर्डिंग
शहर की स्वच्छता और सुंदरता से कोई समझौता नहीं-महापौर।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र […]
January 19, 2024 सानंद के फुलेरा उपक्रम के तहत शनिवार को दी जाएगी गीत रामायण की प्रस्तुति
देवी अहिल्या विवि के खंडवा रोड स्थित सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम।
मराठी में […]