इंदौर : सिंधी कॉलोनी में हुई चेन लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच इन्दौर व जूनी इंदौर पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को धर- दबोचा। आरोपियों से लूटी गई 2 सोने की चेन कीमत 1 लाख 32 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद की गई।
यह था पूरा मामला।
दिनांक 05.05.2022 को फरियादीया द्वारा थाना जूनी इंदौर पर रिपोर्ट की गई कि दिनांक 04.05.2022 को वह अपने घऱ से सिंधी कालोनी बाजार जा रही थी, तभी रास्ते में मोटर सायकल सवार 2 अज्ञात लड़के आए और फरियादीया के गले में पहनी चेन करीब डेढ़ तोला वजनी लूटकर भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जूनी इन्दौर पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो एवं चौराहो पर लगे दर्जनों सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज चैक किए गए।फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और आरोपी 1. उज्जवल पिता महेन्द्र पिपलाजे उम्र 18 साल निवासी 95 अमर पैलेस कॉलोनी इन्दौर और 2. करण उर्फ लड्डू पिता मोरसिंह तवर उम्र 20 साल निवासी 35 पवनपुत्र नगर इन्दौर को दिनांक 14.05.2022 को गिरफ्तार किया।
आरोपियों से पूछताछ में लूट की और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
Related Posts
December 6, 2019 प्रकाश सोनकर स्मृति अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा 8 दिसंबर से इंदौर : 25 वी प्रकाश सोनकर स्मृति अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा 8 से 22 दिसंबर तक नेहरू […]
May 8, 2021 दिल्ली को प्रतिदिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की हो आपूर्ति- सुप्रीम कोर्ट
इंदौर : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर सुनवाई की और केंद्र को फटकार […]
January 23, 2017 यूपी में कांग्रेस-समाजवादी पार्टी में गठबंधन का एलान। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस, समाजवादी पार्टी 298 सीटो पर और […]
October 28, 2021 प्रेस क्लब में दो दिवसीय रंगोली व कंदील प्रशिक्षण कार्यशाला 29 अक्टूबर से
इंदौर : उल्लास और उमंग के पर्व दीपोत्सव पर घर-आंगन को शोभित करने वाली रंगोली बनाना तो […]
October 23, 2020 कांग्रेस दलितों को समझती है गुलाम, बाबासाहब का भी किया था अपमान- गौतम
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार का कहना है कि कांग्रेस हमेशा से […]
March 23, 2023 देशभक्ति का अलख जगाते हुए निकाली गई विशाल मशाल यात्रा
भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर संस्था संघमित्र का विशाल आयोजन ।
भगत […]
August 20, 2023 इंदौर पुलिस ने गुंडे – बदमाशों के खिलाफ चलाया अभियान
15 सौ से अधिक बदमाशों के खिलाफ की गई कार्रवाई।
इंदौर : शहर में लगातार घटित हो रहे […]