इंदौर : जिले में आफत की बारिश के बीच कोरोना का प्रकोप भी लोगों का सुख चैन छीन रहा है। शुक्रवार को तो कोरोना संक्रमण संक्रमण ने लम्बी छलांग लगाई और 11 फीसदी तक पहुंच गया। 3 मरीजों की जिंदगी भी कोरोना ने छीन ली।
181 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।
शुक्रवार 21 अगस्त को 1867 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 1657 सैम्पलों की जांच की गई। 1441 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 181 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 25 रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 10 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 191332 सैम्पलों की जांच की गई है। 10967 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनमें से 68 फीसदी से ज्यादा ठीक हो चुके हैं।
3 मरीजों की हुई मौत।
शुक्रवार को 3 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 356 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। मृत्यु दर का आकलन किया जाए तो सवा तीन फीसदी मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। ये औसत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।
90 मरीजों ने कोरोना को दी शिकस्त।
शुक्रवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 90 मरीज ठीक होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 7524 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। 3087 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
July 10, 2021 उज्जैन पहुंचे राज्यपाल पटेल, बाबा महाकाल का किया दर्शन- पूजन
उज्जैन : प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मन्गुभाई छगनभाई पटेल शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचे। […]
December 26, 2021 स्वर्गीय अटलजी के नाम पर होगी टंट्या मामा चौराहा से तेज़ाजी नगर चौराहे तक बन रही सड़क
इंदौर : "इंदौर मेरे सपनों का शहर है, इसकी शान मैं कभी कम नहीं होने दूंगा। मेरा सभी […]
October 25, 2016 शराब की महक के पीछे दौड़ी पुलिस, दो किलोमीटर पर मिली तो ये हुआ सांडवा-हनुमानगढ़। यहां पुलिस नाकाबंदी पर तैनात थी। मंगलवार तड़के हरियाणा की ओर से आ रही […]
April 11, 2021 रेलवे अधिकारी- कर्मचारियों का किया जा रहा टीकाकरण, पहले दिन 90 ने लगवाए टीके
इंदौर : पश्चिम रेलवे ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए रेलवे अधिकारी- […]
May 12, 2021 आजाद नगर थाना प्रभारी डाबर लाइन अटैच, इंद्रेश त्रिपाठी को सौंपी गई थाने की कमान
इंदौर : मारपीट के मामले मे एक युवक को 72 घन्टे थाने मे बंद कर बेरहमी से पिटाई करने वाले […]
July 4, 2021 इंदौर में वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने का शुरू हुआ अभियान
इन्दौर : इंदौर जिले में कोरोना की रोकथाम के लिये टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। इस […]
January 10, 2022 मानव श्रृंखला से बाधित होता रहा ट्रैफिक, भीड़ जुटाने पर भी उठे सवाल
इंदौर : पिछले दिनों पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई घटना के विरोध […]