भोपाल : गुना जिले में शिकारियों द्वारा पुलिस पर हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को मौके पर ले जाने के दौरान जीप गड्ढे में उतरने के बाद आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। एक आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया। भागने का प्रयास कर रहे आरोपियों पर पुलिस ने गोली चलाई और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैर में गोली मारी। गोली लगने के बाद घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सबूत जुटाने मौके पर ले जा रही थी पुलिस।
बताया जाता है कि गुना एनकाउंटर मामले में गिरफ्तार आरोपी जिया और सोनू ने पुलिस को बताया था कि जानवर के कुछ हिस्से मालोनी के जंगल में हैं. दोनों आरोपियों को सरकारी वाहन से पुलिस वहां ले जा रही थी। घाटी क्षेत्र में आने पर जिया ने गाड़ी का स्टेयरिंग घुमाने की कोशिश की, जिससे जीप सड़क से गड्ढे में उतर गई। गेट खुलने के बाद दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया. तभी पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने के लिए फायरिंग कर दी।
बता दें कि पुलिसकर्मियों पर हमला कर तीन जवानों की जान लेने वाले शिकारियों की तलाश में पुलिस ने सघन अभियान छेड़ दिया था। उसी दौरान 2 शिकारियों शहजाद व नौशाद को एनकाउंटर में पुलिस ने मार गिराया था जबकि सोनू व जिया को जिंदा पकड़ लिया था।
Related Posts
August 30, 2022 उदयपुर में करोड़ों के गोल्ड और नकदी की डकैती का अभी तक नहीं मिला सुराग..!
उदयपुर : जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सुंदरवास मेनरोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की […]
March 12, 2021 सराफा कारोबारी के लापता पुत्र को महज 6 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला
इंदौर : बुधवार रात 11बजे फरियादी ने एरोड्रम थाने पर आकर बताया कि वह सोने चादी का […]
February 26, 2025 शिव का अर्द्धनारीश्वर स्वरूप पुरुष और स्त्री के समान महत्व को दर्शाता है
महाशिवरात्रि पर विशेष।
रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)
शिव को समर्पित […]
November 3, 2020 मप्र में 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, मतदान को लेकर देखा जा रहा उत्साह
भोपाल : मप्र में 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। […]
December 6, 2021 विदेशों से आने वाले यात्रियों की होगी आरटीपीसीआर जांच, 7 दिन तक रहना होगा क्वारनटाइन
इंदौर : दक्षिण अफ्रीका और अन्य देशों से लौट रहे लोग हमारे देश में भी कोरोना के नए […]
December 9, 2022 नगर निगम का दरोगा 10 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
सफाई कर्मी से 3 माह का वेतन रिलीज करने के एवज में मांगी थी रिश्वत।
इंदौर : लोकायुक्त […]
May 1, 2019 गढ़चिरौली में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, 15 जवान शहीद नागपुर : महाराष्ट्र दिवस के मौके पर गढ़चिरौली में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे […]