विदिशा : मप्र के विदिशा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय में आरटीआई एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुखर्जी नगर निवासी रणजीत सोनी उम्र 40 वर्ष आरटीआई एक्टिविस्ट है। वह रामद्वारा स्थित लोक निर्माण विभाग के आफिस में किसी काम से गए थे। इस दौरान अज्ञात बदमाश आए और रणजीत सोनी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरटीआई एक्टिविस्ट की हत्या से कार्यालय परिसर में सनसनी फैल गई। गोली मारने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मौके से चला हुआ कारतूस का खोखा भी मिला है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Related Posts
May 10, 2021 देवी अहिल्याबाई की तुलना ममता बनर्जी से करना मानसिक दिवालिएपन का प्रतीक, माफी मांगे राऊत
इंदौर : शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सामना के संपादकीय में लिखे अपने लेख में पश्चिम […]
January 26, 2022 अवैध हथियारों के जखीरे के साथ दो सिकलीगर गिरफ्तार
अवैध हथियारों के विरुद्ध इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कारतूसों के बड़े […]
November 9, 2021 रिश्वत लेते पकड़ाई जनपद पंचायत की महिला उपयंत्री, नक्शा पास करने के एवज में मांग रही थी रिश्वत
इंदौर : रिश्वतखोर सरकारी अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई सतत जारी है। […]
October 11, 2021 प्यार का पहला खत लिखने में वक्त तो लगता है…
अभिनव कला समाज़ में जगजीतसिंह को याद किया गया।
ग़ज़ल गायक संतोष अग्निहोत्री ने सुनाई […]
October 19, 2021 अलीराजपुर आएं तो नट्टी के ढाबे पर जरूर जाएं
कभी भूल नहीं पाएंगे अंचल के पारम्परिक भोजन का स्वाद
इंदौर, प्रदीप जोशी। मालवा के […]
June 22, 2022 बीजेपी के हाईटेक संभागीय मीडिया कार्यालय का शुभारंभ
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर हाईटेक […]
October 24, 2021 छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर बघेल सरकार ने कसा शिकंजा, हुक्का बार पर लगाया बैन
रायपुर : नशे को लेकर छतीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हुक्का बार पर बैन लगा दिया […]