इंदौर : पुलिस थाना द्वारकापुरी ने 24 घंटे के अंदर चोरी गई जेसीबी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरियादी के बुआ के लड़के ने ही जेसीबी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस थाना द्वारकापुरी क्षेत्र में दिनांक 01/06/22 को सुबह करीब 5:00 बजे विदूर नगर चौराहे के पास से फरियादी अर्जुन परमार की जेसीबी चोरी हो गई थी, जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त चोरी की पतारसी हेतु थाना प्रभारी द्वारा एक टीम गठित कर उसे जांच में लगाया गया । टीम ने विवेचना के दौरान लगातार सीसीटीवी फुटेज चेक किए एवं संदिग्धों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि फरियादी के बुआ का लड़का देवेश चौहान जो पहले जेसीबी चलाता था,उसी ने जेसीबी चोरी करके वीआईपी परस्पर नगर के पास सुनसान इलाके में छुपा दिया था। पुलिस ने तत्काल आरोपी देवेश को पकड़ कर उसकी निशानदेही पर जेसीबी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Related Posts
September 26, 2022 इंटरनेशनल नंबरों से आपत्तिजनक कॉल करने वाला आरोपी आया क्राइम ब्रांच के शिकंजे में
इंदौर : इंटरनेशनल नंबरों से अश्लील कॉल कर परेशान करने वाला अज्ञात आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
August 19, 2024 मंत्री विजयवर्गीय ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और विशेष बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व
इंदौर : घर - परिवार में अपनों के बीच पर्व, त्योहारों की खुशियां तो सभी मनाते हैं पर ऐसे […]
March 1, 2024 शुक्रवार से सुचारू रूप से होगा जलप्रदाय
इंटेकवेल के पास फूटी पाइप लाइन की मरम्मत पूर्ण।
भरी गई नर्मदा के तृतीय चरण से जुड़ी […]
March 10, 2017 पूर्वी-उत्तरी भारत में मौसम का मिजाज बदला,तेज हवा और बारिश नई दिल्ली। फरवरी के अंत में ही गर्मी ने दस्तक दे दी थी, लेकिन मार्च का महीना शुरू होते […]
December 9, 2020 18 दिनों के बाद 5 सौ के नीचे पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा…!
इंदौर : लगभग 18 दिनों के बाद इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले 5 सौ से कम दर्ज हुए। […]
July 21, 2025 कांग्रेस विधायक दल का दो दिवसीय शिविर 21 जुलाई से मांडू में
पार्टी के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेता देंगे मार्गदर्शन।
मिशन - 2028 की रणनीति पर होगा […]
April 28, 2020 सब्जियों के एकत्रीकरण और पैकिंग के लिए मैरिज गार्डन व स्कूल परिसरों का अधिग्रहण इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने लॉक डाउन के चलते इंदौर शहर के निवासियों को हो रही परेशानी […]