इंदौर : धोखाधड़ी के शिकार आवेदक की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने पूरे पैसे सकुशल वापस करवाए। अनावेदक ने तीन मंजिला रो–हाउस बनाकर देने के नाम पर आवेदक से 18 लाख रूपए हड़प लिए थे। वर्षो से वह न तो रो–हाउस बनाकर दे रहा था और ना ही पैसे वापस कर रहा था।
ये था पूरा मामला।
फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा आवेदक सौम्यरंजन, निवासी इंदौर से शिकायत की जानकारी लेकर जांच की गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि आवेदक को झूठे विश्वास में लेकर वर्ष 2020 में मेसर्स रॉयल विक्रम बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हितेंद्र सिंह परमार द्वारा “दीप चित्रा पार्क” में 880 वर्गफीट तीन मंजिला रो–हाउस बनाकर देने के नाम पर 18 लाख रूपये एडवांस में ले लिए थे।अनावेदक हितेंद्र सिंह परमार पिता विक्रम सिंह निवासी –11 जाय बिल्डर्स कॉलोनी साकेत नगर,इंदौर ही उक्त कॉलोनी विकसित कर रहा था। रूपए लेने के बावजूद उसने आवेदक को न तो रो–हाउस बनाकर दिया और न पैसे वापस किए। इस पर क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इंन्वेस्टीगेशन सेल द्वारा अनावेदक से 18 लाख रुपए आवेदक को सकुशल वापस कराए गए। आवेदक सौम्यरंजन द्वारा बड़ी रकम वापस प्राप्त होने पर क्राइम ब्रांच इंदौर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Related Posts
August 13, 2021 मामा के 17 लाख रुपए के लालच में भांजे ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश
इंदौर : मामा के 17 लाख रूपए के लिए भांजे द्वारा अपने भाई व दोस्त के साथ मिलकर बनाई झूठी […]
April 17, 2025 बम धमाके से बैंक उड़ाने का धमकी भरा मेल मिलने से मची सनसनी
बम स्क्वाड की जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु।
पंजाब नेशनल बैंक की शास्त्री […]
December 21, 2019 नागरिकता कानून किसी के ख़िलाफ़ नहीं, लोगों को भ्रमित कर दंगे भड़का रही कांग्रेस- राकेश सिंह इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने शुक्रवार शाम इंदौर प्रवास के दौरान मीडिया […]
October 18, 2024 आरएसएस के पथ संचलन में नजर आया शताब्दी वर्ष का उल्लास
सैकड़ों स्थानों से एक ही समय पर निकले पथ संचलन ।
इन्दौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के […]
March 27, 2022 रामकथा वह मंदाकिनी है, जिसमें डूबेंगे तो तर जाएंगे- दीदी मां ऋतम्भरा
अन्नपूर्णा आश्रम पर सात दिवसीय दिव्य रामकथा का मानस एवं कलश यात्रा के साथ […]
December 24, 2024 कलाकारों ने कलाकृतियों के जरिए किया बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध
इंदौर : संस्कार भारती मालवा प्रांत के बैनर तले मालवा और निमाड़ के लगभग आठ शहरों में […]
May 30, 2024 अक्षय बम और उनके पिता को हाइकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ट्रायल कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट।
जमीन से जुड़ा कोई पुराना है […]