इन्दौर : दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, नागपूर, पंचम निषाद मुंबई एवं सानंद न्यास, इंदौर के फुलोरा उपक्रम के तहत आषाढी एकादशी निमित्त ‘बोलावा विठ्ठल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रविवार 3 जुलाई को शाम 6.30 बजे विवि के खंडवा रोड स्थित ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम होगा।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबळे और मानद सचिव जयंत भिसे ने बताया की अपने इष्ट देव में समाहित होकर जीवन को चरितार्थ करने के लिए भारतीय समाज में तीर्थयात्रा की परंपरा आदिकाल से चली आ रही है। इसी परंपरा की अद्भूत बानगी है महाराष्ट्र के इष्ट देव, पंढरपूर के ‘श्री विठ्ठल’ भगवान की ‘वारी’।
वारी विशिष्ठ कालावधि में होती है, जो कि आळंदी से संत ज्ञानेश्वर महाराज एवं देहु से संत तुकाराम महाराज की चरण पादुकाएं श्री क्षेत्र पंढरपूर की ओर निकलती है, जिसमें लाखों भक्त बिना किसी प्रत्यक्ष निमंत्रण के जाते है।
मिलों पैदल चलकर वारी में जाने वाला वारकरी कहलाता है। श्रद्धालु भक्तिमय होकर अपने भगवान की आराधना करते हैं।
‘बोलावा विठ्ठल’ कार्यक्रम पेश करेंगे, दिग्गज गायक कलाकार आनंद भाटे और आर्या आंबेकर । कार्यक्रम में उनका साथ देने वाले कलाकार हैं तबला – निखिल पाठक, पखावज-सुखद मुंडे, हार्मोनियम-आदित्य ओक, साइड रिदम अपूर्व द्रविड और बांसुरी पर सुनील अवचट। सभी रसिक श्रोताओं के लिए भक्तिरस से ओतप्रोत यह कार्यक्रम निः शुल्क एवं खुला रहेगा।
Related Posts
June 26, 2021 शहरी सहकारी बैंकों में जनप्रतिनिधि नहीं बन सकेंगे निदेशक, आरबीआई का फैसला
मुम्बई : विधायक, सांसद या नगर निगम के पार्षद अब प्राथमिक शहरी सहकारी बैंकों के प्रबंध […]
May 23, 2024 जेलरोड को अतिक्रमण से मुक्त करने की महापौर ने की पहल
फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु व्यापारियों से की चर्चा।
यातायात को सुगम बनाने […]
March 22, 2022 रंगपंचमी पर इंदौरियों ने रचा उत्सवप्रियता का इतिहास, रंगों की बौछार में भीगने उमड़ा जनसैलाब
इंदौर : मां अहिल्या की नगरी इंदौर में दो साल बाद रंगपंचमी की वही रौनक दिखाई दी, जिसके […]
December 11, 2023 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे मोहन यादव
छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का तय किया सफर।
संगठन और संघ में कई […]
May 10, 2020 12 मई से शुरू होगा यात्री ट्रेनों का संचालन, ऑनलाइन होगी टिकट बुकिंग नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने 12 मई से चरणबद्ध ढंग से यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू करने […]
December 30, 2020 नाना महाराज संस्थान में मनाया गया दत्त जयंती महोत्सव, दत्त अनुभूति और स्वामी का साधक का हुआ विमोचन
इंदौर : स्नेहलतागंज स्थित श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान में दत्त जयंती महोत्सव आस्था […]
September 11, 2019 कांग्रेस का दावा, मप्र को बदहाली से बेहतरी की ओर ले जा रही कमलनाथ सरकार इंदौर : बीजेपी के घंटानाद आंदोलन के जवाब में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए सीएम […]