इंदौर : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को महापौर और पार्षद प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खुद मैदान संभाल लिया है। सुबह से ही वे अलग – अलग विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो कर रहे हैं। कई जगह वे नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे उनके साथ हैं। विधानसभा क्षेत्रों में वहां के विधायक और वार्डों में वार्ड प्रत्याशी भी सीएम के वाहन में सवार होकर रोड शो का हिस्सा बन रहे हैं। सीएम शिवराज हर जगह लोगों से बीजेपी के महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और वार्ड प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रहे हैं। सीएम शिवराज रोड शो के दौरान अधिक से अधिक वार्ड कवर करने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक विधानसभा 2,3 और 5 में उनका रोड शो हो चुका है। हर जगह वे लोगों को आगाह कर रहे हैं कि कांग्रेस का महापौर बन गया तो इंदौर विकास की दौड़ में पिछड़ जाएगा। लगे हाथ वे लोगों को उनकी समस्याएं हल करने का भी आश्वासन दे रहे हैं।
इसके पूर्व सुबह सीएम शिवराज ने रेसीडेंसी कोठी परिसर में पौधा रोंपा।उसके बाद पंचम की फेल में पहुंचकर एक कार्यकर्ता मन्नू कुन्हेरे के घर चाय नाश्ता भी किया।
Related Posts
February 17, 2019 झूठे निकले कांग्रेस के वादे- राकेश सिंह इंदौर: पुलवामा की दिल दहला देने वाली घटना के बावजूद राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव के […]
December 27, 2023 आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर भारत जीपीटी बनाएगा जियो
मुंबई : भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा है कि उनकी […]
May 26, 2022 गाडराखेड़ी में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
इंदौर : अवैध कालोनियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत गुरुवार को जिला प्रशासन ने […]
July 4, 2020 राष्ट्रवाद को धारण कर जनसेवा करने वाला असली टाइगर- उषा ठाकुर इंदौर : कैबिनेट मंत्रिपद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को इंदौर आई उषा ठाकुर का कहना है कि […]
December 17, 2021 सीरियल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने धर- दबोचा
इंदौर : महिलाओं से सीरियल लूट करने वाले दो बदमाशों को 24 घंटे में पुलिस ने धर- दबोचा। […]
August 25, 2022 विष्णुप्रसाद शुक्ला के निधन पर सीएम शिवराज सहित कई दिग्गज नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
26 अगस्त को सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा,
कुम्हारखाडी मुक्तिधाम पर होगा दाह […]
July 8, 2023 अमरनाथ यात्रा का लोगो, एंथम, एप और वेबसाइट की गई लॉन्च
इंदौर के स्टार्ट अप स्वाहा को मिला है यह टर्न की प्रोजेक्ट ।
जम्मू : जम्मू कश्मीर के […]