रायपुर: लोकसभा चुनाव के चलते भारी सुरक्षा इंतजामों के बावजूद नक्सली सुरक्षा बलों पर हमले करने में सफल हो रहे हैं। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बीएसएफ के गश्ती दल पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। घात लगाकर किये गए इस हमले में 4 जवान शहीद हो गए और दो घायल हो गए।
गश्त पर निकले थे जवान।
सूत्रों ने बताया कि कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित महला गांव में बीएसएफ का शिविर है। शिविर से बीएसएफ के जवानों का दल गश्त पर निकला था। पुलिस के जवान भी उनके साथ थे। उसी दौरान उनपर हमला किया गया। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। हमले में शहीद चारों जवान 114 वी बटालियन के थे। घायल दो जवानों का इलाज किया जा रहा है।
18 अप्रैल को है मतदान।
नक्सली हमले के बाद नक्सलियों की तलाश में व्यापक अभियान छेड़ दिया गया है। आपको बता दें कि नक्सल प्रभावित कांकेर सीट के लिए 18 अप्रैल को मतदान होना है।
Related Posts
September 24, 2021 कोरोना का विस्फोट, महू सैन्य इलाके में 30 जवान पाए गए संक्रमित
इंदौर : लम्बे समय बाद कोरोना संक्रमण में फिर उछाल आया है, हालांकि ये उछाल जिले के […]
December 10, 2019 सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया जाएगा अखंड वेदांत संत सम्मेलन इंदौर : बिजासन रोड स्थित अविनाशी आश्रम अखंड धाम पर 52 वा अखिल भारतीय अखंड वेदांत संत […]
October 24, 2024 उज्जैन में स्थापित होगी एमडीएच मसाला कंपनी की सबसे बड़ी यूनिट
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने वर्चुअली 324 करोड़ रु. की लागत से स्थापित होने वाली खाद्य […]
April 25, 2022 महिला टीआई 29 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंदौर : आगर मालवा की कानड थाना प्रभारी मुन्नी परिहार को 29 हजार रुपए की रिश्वत लेते […]
November 11, 2019 अतीत की घटनाओं से सबक लेकर अपना भविष्य करें सुरक्षित- शास्त्रीजी इंदौर : हिन्दू वैदिक धर्मावलम्बी सभी का भला चाहते हैं। हमने कभी भी किसी पर आगे हो कर […]
January 11, 2024 केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से प्रदेश की लंबित परियोजनाओं को लेकर मंत्री सिलावट ने की चर्चा
केन बेतवा परियोजना के संबंध में संशोधित एमओयू भी दिया।
प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और […]
February 1, 2021 कोरोना संक्रमण के मामले फिर हुए कम, एक फीसदी पाए गए नए संक्रमित
इंदौर : शनिवार को आए उछाल के बाद कोरोना संक्रमण में रविवार को पुनः गिरावट आ गई। कुल […]