जावरावासियों का पहला मिलन समारोह संपन्न।
इंदौर : इंदौर में निवास करने वाले जावरावासियों का पहला मिलन समारोह रवींद्र नाट्यगृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 300 से अधिक परिवार उपस्थित हुए जिन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर पुरानी यादों को साझा किया। सभी परिवारों ने मंच पर आकर अपना परिचय भी दिया।
कार्यक्रम संयोजक सुभाष वन्यायक्या व पुखराज पगारिया ने बताया कि इंदौर में जल्द ही जावरा अतिथि गृह की व्यवस्था की जा रही है जिसमें जावरा से आने वाले मरीजों, परिजन एवं विद्यार्थियों के ठहरने की उचित व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम संयोजक मनोज बाकलीवाल एवं प्रदीप लालवानी ने बताया कि जावरा से इंदौर आने वाले मरीजों के लिए अत्याधुनिक एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जा रही है।
इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रसिद्ध गायक चिंतन बाकीवाला, अनामिका बाकलीवाल, साना जैन एवं अल्तमास ने प्रभावी प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया।
समारोह में स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल,समाजसेवी अजीत लालवानी, नरेन्द्र वेद,आईएएस रवि डफ़रिया अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में नरेन्द्र लुनिया, सुशील गादिया, वीरेन्द्र संघवी, विकास ओस्तवाल, देवेंद्र गादिया, रेखा जैन, सरोज मेहता, अंजली पगारिया एवं जागृति भंडारी ने सभी जावरावासियों का स्वागत किया। अंत में पंकज बाफना ने आभार माना।
Related Posts
July 5, 2019 केंद्रीय बजट- 2019: पेट्रोल- डीजल महंगा, आयकर की दरों में बदलाव नहीं नई दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को वर्ष 2019- 20 का बजट […]
May 23, 2021 संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए लागू हो गेस्ट कंट्रोल एक्ट- मालू
इंदौर : खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू नें केंद्र सरकार से आग्रह किया […]
August 10, 2022 मंत्री सिलावट भी उतरे मैदान में, शहरी व ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश से उत्पन्न हालात का लिया जायजा
इंदौर : मंगलवार शाम से हो रही तेज वर्षा से समूचे शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। […]
March 14, 2020 कोरोना के डर को दरकिनार कर लोगों ने खूब मचाई रंगों की धमाल इंदौर : कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका में रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर पर तो जिला […]
August 2, 2019 जरूरत से ज्यादा तबादले ठीक नहीं- लक्ष्मण सिंह इंदौर: कमलनाथ सरकार बहुत मजबूत है। किसी के इशारे पर ये सरकार गिरनेवाली नहीं है। सरकार को […]
August 10, 2021 नोटिस थमाने के बाद जागी आईटी कंपनी इंफोसिस, मप्र के युवाओं से बुलाए नौकरी के आवेदन
इंदौर : आईटी कंपनी इंफोसिस ने कलेक्टर द्वारा जारी किए गए लीज शर्तों के उल्लंघन के मामले […]
July 17, 2025 भारत की स्वच्छता का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर है इंदौर : सुमित मिश्रा
अब शिव की नगरी वाराणसी को भी स्वच्छ बनाएगा इंदौर।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर […]