इंदौर : शहर के खजराना दरगाह के सामने तालाब के पास में रहने वाले भूमाफिया भाइयों की जोड़ी अनवर पटेल पिता रहमत अली व उस्मान पटेल पिता रहमत अली पर पुलिस उपायुक्त जोन-2 संपत उपाध्याय ने दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया है ।
दोनों आरोपियों पर लसूड़िया थाना में धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी, 506, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध क्रमांकः 0490/22 अप्रैल माह में दर्ज हुआ था। कई बार दोनों के घरों एवं ठिकानों पर लसूड़िया थाने की पुलिस द्वारा दबिश दी गई पर असफलता ही हाथ लगी। दोनों भाइयों ने इंदौर में कई जमीनों पर नकली कागजों एवं फर्जी अंगूठा निशानी से भोले-भाले किसानों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों की जमीनें धोखे से अपने नाम करवा कर ली। दोनों ने बिल्डरों से सांठगांठ कर हड़पी गई जमीनों पर कॉलोनियां काट रखी हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर थाना प्रभारी लसुड़िया संतोष दूधी अब दोनों फरार इनामी आरोपियों की नामी व बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा भी निकाल रहे हैं। इनके जमीनों के काले धंधे में मददगार सफेदपोश बिल्डरों की भी संपूर्ण जानकारी निकाली जा रही है।
Related Posts
March 10, 2017 रिजर्व बैंक जारी करेगा 10 रुपए के नए नोट, पुराने नोट चलन में बने रहेंगे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को ऐलान किया कि जल्द ही वह 10 रुपए का नया नोट जारी […]
March 2, 2023 75 वे उर्स पर हजरत गैबशाह वली की दरगाह पर पेश की गई चादर शरीफ
पिंजारा बाखल से निकाला गया चादर शरीफ का जुलूस।
सूफी संत देश में एकता की मिसाल: मंज़ूर […]
March 27, 2020 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने, 3 इंदौर व 1 उज्जैन से है संबंधित इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज की ओर से शुक्रवार देर रात जारी किए गए कोरोना हेल्थ बुलेटिन […]
June 6, 2021 अभिनेता दिलीपकुमार की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
मुंबई : जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती […]
August 3, 2023 भगवान श्री वेंकटेश की भक्ति भाव से की गई पूजा – अर्चना
भक्तों ने भगवान को झूला झुलाया, भजनों की दी गई प्रस्तुति।
इंदौर : श्री पद्मावती […]
April 5, 2023 बढ़ते कोविड संक्रमण के चलते 10 व 11 अप्रैल को अस्पतालों में की जाएगी मॉकड्रिल
कलेक्टर, सीएमएचओ, सिविल सर्जन को निर्देश जारी।
इंदौर : देश के कुछ राज्यों में […]
October 6, 2019 ‘बा और बापू – 150’ पर परिचर्चा में नदारद रही ‘बा’ इंदौर : महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया […]