इंदौर : “जीवन बड़ी संभावनाओं का खेल है। टेढ़े मेढ़े रास्ते इंसान को परेशान करते है, लेकिन स्वयं पर विश्वास ही हमे आगे का रास्ता दिखाता है। जीवन में विलक्षणता तो है लेकिन विलक्षणता में जीवन तलाशने वाला ही आगे बढ़ता है”।
ये विचार मुख्य आयकर आयुक्त मप्र/ छत्तीसगढ़ मोहनीश वर्मा ने व्यक्त किए। वे आयएमए, इंदौर द्वारा केंसर जागरूकता कार्यक्रम के तहत श्रीमती मृदुला बाजपेयी ( मुख्य आयकर आयुक्त,इंदौर जो स्वयं केंसर सरवाइवर है) की किताब एक टुकड़ा नीला आसमान के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे शशिभूषण प्रसाद, अध्यक्षता एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित ने की।
इस मौके पर डॉ. प्रीति जैन द्वारा मंच पर लिए गए साक्षात्कार में श्रीमती मृदुला बाजपेयी ने मन की बात कही।मृणालिनी पांडे ने पुस्तक की भूमिका प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण आईएमए, इंदौर के अध्यक्ष डॉ. सुमित शुक्ला ने दिया। स्वागत डॉ. दिलीप कुमार आचार्य ने किया। संचालन डॉ. संजय लोंढे ने किया। आभार डॉ. मनीष माहेश्वरी ने माना।बड़ी संख्या में डॉक्टर्स के साथ कैंसर सखी सरवाइवर पेशेंट्स भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Related Posts
September 20, 2022 स्थानांतरण के लिए 30 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे शिक्षक
इंदौर : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य, संभाग और जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के शिक्षकों […]
May 31, 2020 नगर निगम के भोजन व राशन वितरण पर अनिश्चितता के बादल..? इंदौर : लगभग 2 माह से ज्यादा समय से दानदाताओं के सहयोग और अपने संसाधनों से नगर निगम, शहर […]
May 24, 2021 14 लाख के ऊपर पहुंचा टेस्टिंग का आंकड़ा, करीब डेढ़ लाख संक्रमितों में से 90 फ़ीसदी से ज्यादा हुए रिकवर
इंदौर : ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार सिमट रहा है। […]
March 15, 2023 एमआईसी की बैठक में एक होटल पर लगाई पेनल्टी सहित अन्य विषयों पर किया विचार – विमर्श
इंदौर : बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में मेयर इन कौंसिल की बैठक आहूत […]
April 14, 2021 पूजा- अर्चना के साथ दीप जलाकर मनाया गया चेटीचंड पर्व
इंदौर : कोरोना कर्फ्यू के चलते सिंधी समाज के लोगों ने अपने अपने घरों में रहकर चेटीचंड […]
December 20, 2023 जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बतौर किया पदभार ग्रहण
पटवारी ने उज्जैन भगवान महाकाल के दर्शन कर की पूजा-अर्चना।
इंदौर, उज्जैन, देवास, […]
July 22, 2023 सेवानिवृत्त बैंक फेडरेशन का दुबारा अध्यक्ष चुने जाने पर देशपांडे का अभिनंदन
इंदौर : अखिल भारतीय बैंक सेवानिवृत फेडरेशन, अखिल भारतीय सेंट्रल बैंक सेवानिवृत्त […]