इंदौर : कोरोना संक्रमण से मुकाबले में रेलवे भी अपनी ओर से योगदान दे रहा है। ऑक्सीजन स्पेशल गाड़ियां चलाने के साथ रेलवे ने आइसोलेशन कोच भी बनाएं हैं, जिन्हें कोविड केअर सेंटर के बतौर इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें तमाम सुविधाएं भी जुटाई गई हैं।
टीही में आइसोलेशन कोच बनाकर सरकार को किए हैंडओवर।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया महू के समीप टीही स्टेशन पर सर्वसुविधायुक्त 78 आइसोलेशन कोच तैयार कर प्रदेश सरकार को सौंप दिए गए हैं। इनमें ऑक्सीजन सिलेंडर, पेयजल, कूलर सहित तमाम व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। खिड़कियों में पर्दे भी लगाए गए हैं।
कुल 1280 संक्रमितों को रखा जा सकता है।
रेलवे पीआरओ जयंत ने बताया कि चार रैक में कुल 78 कोच तैयार किए गए हैं। एक रैक में 320 बिस्तर हैं। इसके चलते चार रैक में कुल 1280 बिस्तर कोविड संक्रमितों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। चारों रैक सरकार के हवाले कर दिए गए हैं। डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन आइसोलेशन कोच में कम संक्रमित मरीजों को रखने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अभी तक 6 मरीज यहां भर्ती किए गए हैं। धीरे- धीरे यह तादाद बढ़ सकती है।
Related Posts
June 18, 2021 18 जून से खुलेंगे चिड़ियाघर, रीजनल पार्क व मेघदूत उपवन
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई कमीं को देखते हुए नगर निगम द्वारा संचालित रीजनल पार्क, […]
June 1, 2020 दो दिनों में कम हुए कोरोना संक्रमण के मामले, 59 फीसदी मरीज हुए ठीक इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते दो दिनों से कमीं के आसार दिखाई दे रहे हैं। […]
May 6, 2023 पांचाली जैसी हो गई है बीजेपी की दुर्गति – शर्मा
भोपाल : अंतर्कलह से जूझ रही बीजेपी के एक और वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने भी संगठन पर […]
August 30, 2023 निराश्रित बुजुर्गो और दृष्टिहीन बच्चों में कैलाश विजयवर्गीय ने बांटी रक्षाबंधन की खुशियां
दृष्टिहीन बच्चों(बालिकाओं) व बुजुर्गों के साथ खेली अताक्षरी।
राखी बंधवाकर खिलाई […]
August 2, 2021 रिश्वतखोर निगम अधिकारी की अलमारी से 10 लाख रुपए बरामद
इंदौर : सोमवार दोपहर लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए निगम के जनकार्य […]
December 5, 2023 आचार संहिता खत्म, शुरू हुई जनसुनवाई
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर किया […]
May 3, 2025 100 नए ईवी कचरा वाहन और 06 सोलर पानी के टैंकरों का लोकार्पण
स्वच्छता अभियान को मिली नई ऊर्जा।
इंदौर : नगर निगम इंदौर के स्वच्छता अभियान को और […]