इंदौर : राष्ट्रपति के रुप में द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आदिवासी समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी और मंत्री तुलसी सिलावट ने भी शिरकत की। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने की खुशी मनाई गई ।
सांसद शंकर लालवानी ने इस अवसर पर कहा कि मैं अपने को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति के रुप में यात्रा का साक्षी बनने का मौका मिलेगा। ये पहली बार है कि जनजातीय समूह का कोई व्यक्ति भारत के शीर्ष पद तक पहुंचा है इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।
सांसद ने कहा कि मुझे राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती मुर्मू का प्रस्तावक बनने का भी मौका मिला। उनकी जीवन यात्रा बेहद प्रेरणादायी है। शून्य से शुरू कर शिखर तक पहुंचने की उनकी यह यात्रा पूरे विश्व को प्रेरणा देगी।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर, विभिन्न वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में आदिवासी भाई – बहन उपस्थित थे।
Related Posts
February 17, 2022 वैष्णव कॉमर्स कॉलेज में भी गठित की गई निर्भया टीम
इंदौर : छात्राओं के विरुद्ध अपराध एवं छेड़छाड़ की घटनाओ की रोकथाम हेतु वैष्णव कॉमर्स […]
October 22, 2023 अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
तीन दोपहिया वाहन, 683 लीटर अवैध मदिरा तथा 1537 लीटर महुआ लहान जब्त।
पूर्व में […]
February 9, 2023 बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी आजीवन कारावास की सजा से दंडित
इंदौर : नाबालिग बालिका के साथ घर में घुसकर दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने आजीवन […]
March 19, 2023 आईएमए इंदौर के फाग उत्सव में जमकर थिरके चिकित्सक
इंदौर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा द्वारा होली के अवसर पर फागुन मास में फाग […]
June 4, 2023 हवाई जहाज से गंगासागर की यात्रा पर रवाना हुए खंडवा के 32 बुजुर्ग तीर्थयात्री
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना।
इंदौर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शनिवार को […]
April 23, 2020 300 बेड के साथ एमटीएच अस्पताल भी कोरोना के इलाज के लिए सज्जित इंदौर : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ विभाग लगातार चिकित्सा […]
February 23, 2022 सादगी, सरलता और विनम्रता की प्रतिमूर्ति थे स्व. पारोलकर
इंदौर : स्व.चारुदत्त पारोलकर बेहद विनम्र,सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे।वे दूसरो में […]