इंदौर : 05 लाख की फिरौती की मांग करने वाले अज्ञात शातिर बदमाश का पता लगाकर पुलिस थाना कनाडिया ने उसे चंद घंटों में ही देवास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी कर्ज चुकाने के उद्देश्य से वाट्सएप कालिंग कर, फरियादी से लगातार फिरौती की मांग कर रहा था।
ये था मामला।
पुलिस थाना कनाड़िया पर फरियादी मुरारी शाह पिता स्व . रामस्वरूप शाह उम्र 60 साल निवासी 42 संपत फार्म बिचौली मर्दाना इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके वाट्सएप नंबर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मो. नं 9479857652 से उसके लड़के को मारने की सुपारी से बचने के लिए 05 लाख रूपए की मांग की जा रही है।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कनाडिया इन्दौर एवं थाना MIG इन्दौर की टीम बनाई गई। उन्होंने सायबर सेल की मदद से अज्ञात आरोपी का पता लगाया और फिरौती की मांग करने वाले आरोपी संदीप पिता जगदीश मालवीय उम्र 21 वर्ष निवासी हरिजन मोहल्ला कुण्डी के पास ग्राम फरड कालापीपल जिला शाजापुर को देवास से धर – दबोचा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया है। आरोपी से घटना के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही हैं ।
Related Posts
November 24, 2020 नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में मन्दिर परिसर में फिल्माए किसिंग सीन पर बवाल, निर्माता के खिलाफ प्रकरण दर्ज
भोपाल : @NetflixIndia पर ‘A Suitable Boy’ वेब सीरीज में मप्र के एक मंदिर में प्रेमी […]
November 29, 2022 कोरोना काल के पहले की तुलना में दुगुने लोग जाने लगे हैं शिव मंदिर
कोरोना के संक्रमण काल के पहले जितने लोग अभिषेक करते थे अब उससे दुगना अभिषेक होता है - […]
May 12, 2021 प्रभारी मंत्री और कलेक्टर ने गांव- गांव पहुंचकर की ग्रामीणों से मुलाकात, कोरोना के लक्षण दिखते ही जांच कराने का किया आग्रह
इंदौर : इन्दौर जिले में किल कोरोना अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मेरा […]
October 6, 2023 मप्र,छत्तीसगढ़ में जियो के सबसे अधिक ग्राहक
ट्राई की ताजा रिपोर्ट में मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो सबसे आगे।
इंदौर : […]
October 22, 2022 सांसद लालवानी ने पथ विक्रेताओं से की दीपावली की खरीददारी
इंदौर : शनिवार को राजवाड़ा चौक पहुंचे सांसद शंकर लालवानी ने फुटपाथ पर दुकान सजाकर बैठे […]
September 12, 2022 जैन समाज के उत्तम क्षमा महापर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को इंदौर प्रवास के दौरान इतवारिया बाज़ार […]
January 29, 2024 खजराना गणेश मंदिर में तीन दिवसीय तिल चतुर्थी मेला प्रारंभ
खजराना गणेश को लगाया गया सवा लाख लड्डुओं का भोग।
तिल चतुर्थी पर 3 करोड़ के गहनों से […]