इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने पूरे शहर में बारिश के चलते हुए जलजमाव के लिए निगम अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि निगम में प्रशासक काल के दौरान कचरा प्रबंधन, जल कर , नाला टेपिंग, सीवरेज पर शहर में टैक्स लगाया गया था, उस टैक्स का विरोध 31 मार्च 2021 को सबसे पहले मैंने किया था। इस बारे में एक वीडियो भी मैने सोशल मीडिया पर जारी किया था उसमें कही हुई हर बात कल और आज की इस वर्षा ने सिद्ध कर दी है।
नाला टेपिंग पर करोड़ों खर्च, नतीजा सिफर।
नेमा कहा कि नाला टेपिंग के नाम पर सरकार का करोड़ों रुपया खर्च होने के बाद शहर को यह दिन देखना पड़ रहा है।यह अधिकारियों की अदूरदर्शिता का परिणाम है। शहर के प्राकृतिक जल बहाव के विपरीत लाइन डालने का नतीजा इंदौर के लोग भुगत रहे हैं।
जल निकासी की विस्तृत कार्योजना बनाएं, दोषियों को दंडित करें।
गोपी नेमा ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से अनुरोध किया है कि बीते दो वर्षों में किए गए सभी कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा कर भविष्य में इंदौर को ऐसी त्रासदी न भुगतना पड़े, इस बात को सुनिश्चित करें। उन्होंने जल निकासी की प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसे अमल में लाने और इंदौर को डुबोने के जिम्मेदार अधिकारियों व एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग महापौर से की है।
Related Posts
August 7, 2023 छात्रा का मोबाइल लूटकर भागा बदमाश पकड़ाया
लूटा हुआ मोबाइल जब्त।
इंदौर : अन्नपूर्णा क्षेत्र में छात्र से मोबाइल लूट की घटना का, […]
November 20, 2022 सीएम शिवराज करेंगे हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारभ
पहली बार होगा फ्लाइंग बोट का रोमांच।
खंडवा : पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर हैं। वाटर […]
December 6, 2021 दलहन कारोबार पर मंडी शुल्क हटाने की दाल मिल एसोसिएशन ने रखी मांग
इंदौर : ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के कृषि […]
February 12, 2021 बीजेपी विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ नेता देंगे मार्गदर्शन
उज्जैन : भारतीय जनता पार्टी के विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग 12 और 13 फरवरी को उज्जैन में […]
June 23, 2023 परशुराम लोक का 10 करोड़ से अधिक की लागत से होगा विकास
महेश्वर - जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना से 70 गांव के किसान होंगे लाभान्वित।
मंत्री […]
May 17, 2022 11वी की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, साथ में पढ़नेवाले दो स्टूडेंट्स पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
इंदौर : 11 की छात्रा ने कोचिंग के दो स्टूडेंट द्वारा ब्लैकमेल किए जाने पर बदनामी के डर […]
December 3, 2024 बीजेपी में संगठन को विस्तार देने की व्यापक कार्यप्रणाली है, जो किसी अन्य दल में नहीं : रावत
संगठन पर्व के तहत आगामी संगठन चुनाव के निमित्त इंदौर महानगर की कार्यशाला […]