इंदौर: नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स एनडीआरएफ की अगुवाई में मॉक ड्रिल का आयोजन मंगलवार 16 अप्रैल को किया जा रहा है। एमजी रोड स्थित टीआई मॉल में शाम 4 बजे ये मॉक ड्रिल होगी। इसमें जिला और पुलिस प्रशासन, होमगार्ड, नगर निगम, ncc, nss, स्काउट और गाइड, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और बीएसएफ सहित अन्य विभागों की टीमें भी शामिल होंगी। इस मॉक ड्रिल को ऑपरेशन समन्वय नाम दिया गया है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मॉक ड्रिल के जरिये स्थानीय एजेंसियों को प्रशिक्षित करने के साथ आम जनता को भी आपदा के दौरान राहत और बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ उन उपकरणों का भी प्रदर्शन किया जाएगा जो आपदा प्रबंधन में इस्तेमाल किये जाते हैं।
जोन थ्री में आता है इंदौर।
डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र कुमार ने बताया कि इंदौर मप्र के साथ देश का भी बड़ा शहर है। भूकंप के लिहाज से यह जोन थ्री में आता है। इसके अलावा रोड एक्सीडेंट और शहरीकरण से जुड़ी तमाम वो बातें जो आपदा को जन्म देती हैं, इस शहर से भी उनका वास्ता है। इसी के चलते आपदा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए ये अभियान देशभर में चलाया जा रहा है।
Related Posts
September 4, 2023 आबकारी विभाग ने कई स्थानों पर दी दबिश, लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब की जब्त
तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल।
इंदौर : आकारी विभाग ने पचास से अधिक स्थानों पर […]
March 24, 2022 डीएवीवी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, विद्यार्थियों को वितरित किए पदक
इंदौर : "शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति को संवेदनशील बनाना एवं उसमें परोपकार की भावना को […]
May 15, 2023 बच्चों को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से अवगत कराएं – रेणुका पिंगले
महाराष्ट्र समाज, राजेंद्र नगर और तरुण मंच का ग्रीष्मकालीन बाल संस्कार शिविर […]
September 29, 2020 पुरुषोत्तम मास में भक्ति का फल दस गुना मिलता है- रामचरण दास महाराज
इंदौर : भागवत श्रवण से हमारा दुःख विषाद नहीं, प्रसाद बन जाता है जबकि सुख पाकर व्यक्ति […]
March 24, 2021 तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, पौने पांच सौ से अधिक मिले नए संक्रमित, दो की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार बहुत तेज नजर आ रही है। हर दिन बढ़ रहे […]
November 4, 2022 घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर
इंदौर : घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ कलेक्टर मनीष सिंह […]
March 9, 2022 चेन कटिंग करने वाले आरोपी और खरीददार गिरफ्तार
इंदौर : चेन कटिंग की सनसनीखेज घटना का पर्दाफाश करते हुए राजेन्द्र नगर पुलिस ने घटना को […]