तीन करोड़ 32 लाख 35 हजार रुपये से अधिक के अवार्ड पारित।
इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के इंदौर खण्डपीठ में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत संपन्न हुई। इस लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के माध्यम से 279 प्रकरणों का निराकरण किया गया। निराकृत प्रकरणों में तीन करोड़ 32 लाख 35 हजार रूपये से अधिक के अवार्ड पारित किए गए। यह लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के निर्देशानुसार और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के प्रशासनिक न्यायाधिपति विवेक रूसिया के आदेशानुसार संपन्न हुई।
प्रिंसिपल रजिस्ट्रार एवं सचिव उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि लोक अदालत में प्रकरणों की संख्या को देखते हुए न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकरणों के आपसी समझौते के माध्यम से निराकरण हेतु 03 खंडपीठों का गठन किया गया था। सभी खंडपीठों में सिविल (एम.ए.सी.टी. आदि), रिट एवं क्रिमिनल से संबंधित 732 प्रकरणों को सुनवाई हेतु रखा गया था, जिसमें से कुल 279 प्रकरण निराकृत हुए।
Related Posts
January 11, 2024 स्वच्छता में इंदौर ने छुआ सातवा आसमान, सूरत के साथ संयुक्त रूप से रहा नंबर वन
मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने […]
May 16, 2021 29 मई तक बढाया गया जनता कर्फ्यू, सप्ताह में 5 दिन खुली रह सकेंगी खेरची किराना दुकानें
इंदौर : जनता कर्फ्यू का दायरा एक बार फिर बढा दिया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश […]
March 22, 2020 ताली, थाली और शंख बजाकर लोगों ने कोरोना योद्धाओं को कहा शुक्रिया इंदौर : रविवार को 'जनता कर्फ्यू' के दौरान शाम ठीक 5 बजे पूरा शहर शंख, ताली,थाली, झांझ, […]
December 8, 2018 शहर हित से जुड़े मुद्दों पर अभ्यास मंडल की उपयोगी पहल इंदौर: सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल ने शहर के हितों से जुड़े मुद्दों पर एक परिचर्चा का […]
March 10, 2024 नीता अंबानी प्रतिष्ठित ब्यूटी विद ए पर्पस ह्यूमेनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित
मुंबई : रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन श्रीमती नीता अंबानी को जियो वर्ल्ड […]
October 4, 2022 मिनी ट्रक – ट्राले की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ट्राला चालक की झुलसने से मौत
आग में झुलसे मिनी ट्रक के चालक को अस्पताल भेजा।
मिनी ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण […]
September 27, 2020 गद्दार वो हैं जिन्होंने वादाखिलाफी कर जनता से विश्वासघात किया – सिंधिया
इंदौर : शनिवार को सांवेर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ […]