जीवन में आगे बढ़ने में सहायता करती है मंचीय प्रस्तुति : चावड़ा
इंदौर : मंचीय प्रस्तुति से जहां आत्मविश्वास बढ़ता है वहीं ये जीवन में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराती है।
यह बात इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने देवी अहिल्या उत्सव समिति द्वारा आयोजित देश भक्ति गीत एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। गांधी हाल में संपन्न इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि भाजपा नेता प्रमोद टंडन, प्रशांत चौबे, मुकेश उपाध्याय एवं सुचित्रा अग्निहोत्री थे। देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम सत्य साईं विहार, द्वितीय वैष्णव हायर सेकेंडरी स्कूल तथा तृतीय स्थान पर विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल रहा। इसी तरह लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम लोकमान्य विद्या निकेतन, द्वितीय अहिल्याश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा तृतीय स्थान पर प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल रहा।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा ने दिया। अतिथि स्वागत सुधीर देड़गे, प्रशांत बड़वे, राम मूंदड़ा, अतुल बनवडीकर, अनिल भोजे, देवेंद्र ईनानी अविनाश भांड, लिली डाबर ने किया। अतिथि परिचय प्रकाश पारवानी ने दिया। संचालन हर्षवर्धन लिखिते एवं भावना साकल्ले ने किया। आभार निलेश केदारे और विनिता धर्म ने माना।
Related Posts
July 29, 2024 निगम बजट के मद्देनजर बीजेपी पार्षदों को दिया गया मार्गदर्शन
इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर नगर निगम में पेश होने वाले बजट को लेकर […]
October 4, 2019 रोबोट नागरिक सोफिया भी जलवायु परिवर्तन को लेकर है चिंतित इंदौर : राऊ स्थित एमरल्ड हाइट्स में चल रही राउंड स्क्वेयर कॉन्फ्रेंस में देश- विदेश से […]
April 23, 2021 ऑक्सीजन सप्लाई कर सकने वाले सभी टैकरों को मिले अनुमति, हाईकोर्ट से शांति मंच की गुहार
इंदौर : शांति मंच समिति इंदौर द्वारा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय मे याचिका लगाई गई है। […]
November 25, 2023 तेलंगाना में बीजेपी दमखम से लड़ रही चुनाव
जनता का मिल रहा बेहतर प्रतिसाद : रणदिवे
इंदौर : मप्र में विधानसभा चुनाव संपन्न होने […]
July 20, 2023 रिटायर्ड बैंककर्मियों की पेंशन की जाए अपग्रेड
आल इंडिया रिटायरी फेडरेशन की मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ स्टेट कमेटी की फाउंडेशन कांफ्रेंस […]
January 2, 2021 इंदौर में नई तकनीक से एक हजार आवासों का होगा निर्माण, पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया शिलान्यास
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए साल 2021 के पहले दिन (शुक्रवार, 1 जनवरी ) […]
October 21, 2024 जोधपुर – पुणे के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन पर होगा ठहराव।
इंदौर : त्यौहारों के दौरान ट्रेनों में […]