मथुरा : जन्माष्टमी पर अत्यधिक भीड़ होने से दम घुटकर दो लोगों की मौत होने के बाद एक बार फिर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के लिए कॉरिडोर बनाने की बात शुरू हो गई है। सांसद हेमामालिनी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर वृंदावन में भी कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी की सहमति के बाद वृंदावन कॉरिडोर की योजना अमल में लायी जाएगी।
बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचने के लिए सकरी गलियों से गुजरना पड़ता है। इसके लिए कॉरिडोर की मांग तभी से शुरू हो गई, जब काशी कॉरिडोर बनना शुरू हुआ था। प्रशासन ने इस दिशा में कार्य भी शुरू कर दिया है। जिम्मेदार अधिकारी कहते हैं कि बांके बिहारी मंदिर के लिए कॉरिडोर बनना बहुत जरूरी है, जब तक मंदिर के बाहर का इलाका नहीं बढ़ेगा, तब तक समस्या अनवरत रहेगी। अगर मंदिर के बाहर लोगों के लिए स्थान हो जाएगा तो मंदिर के अंदर दवाब कम हो जाएगा। बताया गया कि बांके बिहारी मंदिर के चारों ओर चौड़ीकरण की योजना पर काम चल रहा है। इस योजना को जब ऊपरी स्तर पर स्वीकृति मिल जाएगी, तभी खुलासा किया जाएगा।
सांसद हेमामालिनी ने कहा कि उन्होंने इस बारे में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों से बात की है। दोनों की ओर से इस योजना पर सकारात्मक जवाब मिला है। योजना में मंदिर के आसपास रह रहे लोगों और गोस्वामियों की सहमति जरूरी है। उनकी सहमति के बगैर यह नहीं हो सकता। उनकी सहमति लेकर कॉरिडोर पर कार्य शुरू किया जाएगा।
Related Posts
April 26, 2021 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट के साथ मिले 18 सौ से ज्यादा नए संक्रमित, 718 ने दी कोरोना को मात
इंदौर : कोरोना संक्रमित नए मरीजों के मिलने का सिलसिला सतत जारी है, हालांकि ग्रोथ रेट 17 […]
February 14, 2021 किसानों के साथ चर्चा के दरवाजे हमेशा खुले, राहुल गांधी बन गए हैं मजाक का विषय- विजयवर्गीय
इंदौर : किसानों से चर्चा के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। राहुल गांधी भारतीय […]
November 27, 2021 सूदखोरों से प्रताड़ित होकर जहर पीने वाले परिवार के तीसरे सदस्य की मौत, सीएम ने सूदखोरों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
भोपाल : सूदखोरों से परेशान एक परिवार के पांच सदस्यों ने शुक्रवार को कोल्ड्रिंक में जहर […]
May 30, 2022 सीएम शिवराज ने बीजेपी के हाईटेक वॉर रूम का किया शुभारंभ
इंदौर : शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय इंदौर में सोशल […]
October 30, 2023 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक को विकास में बनाएंगे नंबर वन : विजयवर्गीय
इंदौर : संस्था मातृभूमि के दशहरा मिलन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र […]
August 15, 2022 संघ के अर्चना कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
इंदौर : डॉ हेडगेवार स्मारक समिति के बैनर तले अमृत वर्ष का स्वतंत्रता दिवस […]
January 16, 2022 शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ शुरू हुआ ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान’, छोड़े गए शांति के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे
इंदौर : संस्था सेवा सुरभि, जिला प्रशासन, इंदौर पुलिस एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान […]