मुम्बई: भोपाल से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा को चुनाव लड़ने से रोकने की याचिका एनआईए कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने साफ किया कि किसी को चुनाव लड़ने से रोकना उसके क्षेत्राधिकार में नहीं है। इस बारे में चुनाव आयोग फैसला ले सकता है।
मालेगाव ब्लास्ट के पीड़ित के पिता ने लगाई थी याचिका।
2008 में मालेगाव में हुए बम धमाके के एक पीड़ित के पिता ने साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी को चुनौती देते हुए एनआईए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया था कि साध्वी प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी हैं। उन्हें सेहत ठीक नहीं रहने के ग्राउंड पर जमानत दी गई थी। पर वे चुनाव लड़ रहीं हैं। इसका मतलब वे बीमार नहीं हैं। अतः उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जानी चाहिए वहीं प्रज्ञा के वकील ने याचिका को ओछी राजनीति से प्रेरित बताया था।
विवादित बयानों पर चुनाव आयोग दे चुका है नोटिस।
साध्वी प्रज्ञा के शहीद हेमंत करकरे और अयोध्या के विवादित ढांचे को गिराने को लेकर दिए गए बयान पर राज्य निर्वाचन आयोग उन्हें दो नोटिस थमा चुका है। विवादित ढांचा मामले में दिए गए बयान पर तो उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। हालांकि शहीद करकरे को लेकर दिए गए बयान को प्रज्ञा ने वापस लेने के साथ माफी भी मांग ली थी।
Related Posts
October 12, 2020 सांवेर में हाथी और बागी ने बढाया कांग्रेस- बीजेपी का तनाव
♦️प्रदीप जोशी♦️
इंदौर : उप चुनाव में जिन सीटों पर कांटा जोड़ मुकाबला है, उनमें इंदौर […]
August 1, 2024 मंदिर पर धावा बोलकर दान पेटी और तेल के डिब्बे चुराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
इंदौर : मंदिर मे नकबजनी का, पुलिस थाना बाणगंगा ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर […]
October 25, 2016 डेवलप करें ये स्किल्स, घर बैठे कर सकेंगे वेब डिजाइनिंग करियर डेस्क।क्या आप को कम्प्यूटर चलाने का शौक है ? क्या आपको लगता है कि आप क्रिएटिव हैं […]
May 21, 2022 बिना लाइसेंस, कागजात के चलाई जा रही मोडिफाइड गाड़ी जब्त
इंदौर : लाल सिग्नल के उल्लंघन पर "रॉकी" की मोडिफाइड गाड़ी को यातायात प्रबंधन पुलिस ने […]
July 19, 2021 गोलीकांड के आरोपियों ने देवास में किया सरेंडर…?
इंदौर : शराब ठेकेदारों के बीच अहातों के लेनदेन को लेकर विवाद में हुए गोलीकांड की गूंज […]
August 2, 2020 4 अगस्त को संस्कार भारती के ऑनलाइन मंच का होगा शुभारम्भ इंदौर : रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण भूमिपूजन के उपलक्ष्य में 4 व 5 अगस्त को राष्ट्रीय […]
October 28, 2020 ‘माइके लाल’वाले बयान पर शिवराज ने लगाया मरहम
♦️ कीर्ति राणा ♦️
इंदौर : बीजेपी संगठन और संघ के हाथ में कमान हो तो शिवराज सिंह को […]