इन्दौर : निगमआयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान के तहत किए जा रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जोन क्रमांक 10 वार्ड क्रमांक 42 की क्षेत्रीय पार्षद मुद्रा शास्त्री,जोनल अधिकारी भास्कर मोयदे, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान वार्ड 42 के साथ ही साकेत नगर, शंकर नगर, मनीष पुरी, मनीष पुरी एक्सटेंशन, पालीवाल नगर, चन्द्रलोक कॉलोनी, पत्रकार कॉलोनी व आस-पास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चन्द्रलोक कॉलोनी स्थित उद्यान में प्रतिबंध के बावजूद कार्यक्रम होने तथा उद्यान में कचरा और गंदगी पाए जाने पर क्षेत्रीय उद्यान दरोगा का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इसी के साथ उद्यान में कार्यक्रम करने पर चन्द्रलोक कॉलोनी रहवासी संघ पर रूपये 5 हजार का स्पॉट फाइन कर राशि वसूली गई।
इसके अलावा क्षेत्रीय सीएसआई द्वारा ग्रीन वेस्ट का कचरा बाहर फेंकने पर सुधीर जैन, एन 27 साकेत नगर पर 1 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया गया। घर का मलबा, सी एंड डी वेस्ट, घर से बाहर फेंकने पर एन के अग्रवाल 5 हर्ष नगर पर भी रूपए 500 का स्पॉट फाइन किया गया। कचरा व गंदगी करने पर कृष्णा हरमोनी 14/2 न्यु पलासिया पर भी रूपये 250 का स्पॉट फाइन करने की कार्रवाई की गई।
Related Posts
April 12, 2024 दुर्घटना में मारे गए कपड़ा व्यापारियों सहित चारों का किया गया अंतिम संस्कार
लातूर के पास ट्रक ने मारी थी कार को टक्कर।
मौके पर ही हो गई थी चारों की […]
June 21, 2021 टीकाकरण को लेकर लोगों ने दिखाया भारी उत्साह, 2 लाख के करीब पहुंची वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
इंदौर : प्रदेशव्यापी अभियान के तहत इंदौर जिले में भी सोमवार से टीकाकरण का महाअभियान […]
April 4, 2020 लायंस क्लब ने मेडिकल कॉलेज को भेंट की पीपीई किट इंदौर : कोरोना वायरस COVID- 19 महामारी से ग्रसित मरीजों के इलाज व परीक्षण के लिये पीपीई […]
February 23, 2023 मप्र को मदिरा प्रदेश कहना प्रदेश की जनता का अपमान – वीडी शर्मा
कमलनाथ से की प्रदेश की जनता से माफी की मांग।
इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के […]
July 2, 2021 वार्ड 33 में शत प्रतिशत टीकाकरण पर पार्षद राजेन्द्र राठौर का सम्मान
इंदौर : वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 33 सुखलिया इंदौर के पूर्व पार्षद […]
June 17, 2021 निर्माणाधीन मल्टी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत
इंदौर : तुकोगंज थाना क्षेत्र में एमजी रोड के समीप निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की दीवार […]
August 18, 2021 अमर शहीद मदनलाल ढींगरा के बलिदान दिवस पर पुण्यस्मरण
गोविन्द मालू
इंदौर : तेजस्वी और लक्ष्यप्रेरित लोग किसी के जीवन को कैसे बदल सकते हैं, […]