यात्रा की सारी तैयारी हुई मुकम्मल।
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित अयोध्या यात्रा में शनिवार को 600 नागरिक रवाना होंगे । इस यात्रा की सारी तैयारी पूरी हो गई है । विधायक संजय शुक्ला इस यात्रा के माध्यम से एक कीर्तिमान रचने में लगे हुए हैं ।
अयोध्या में भगवान राम लला की जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के दर्शन करने और राम लला की पूजा अर्चना करने के लिए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला हर महीने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक वार्ड के 600 नागरिकों की टीम को अयोध्या ले जाते हैं । इस कड़ी में शनिवार 17 सितम्बर को वार्ड क्रमांक 10 के नागरिक अयोध्या की यात्रा पर रवाना होंगे। विधायक शुक्ला ने बताया कि इस यात्रा के लिए नागरिक बाणेश्वर कुण्ड से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे । इस यात्रा पर रवाना होने के पहले सभी श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन और पूजन किया जाएगा। उसके बाद उन्हें शोभायात्रा के रूप में रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा । रेलवे स्टेशन से यह सभी यात्री भगवान राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना होंगे। पितृ पक्ष की इस अवधि में भगवान राम के दर्शन करने के साथ ही सरयू नदी में दीपदान करते हुए श्रद्धालु अपने पूर्वजों के लिए प्रार्थना भी करेंगे।
विधायक शुक्ला ने बताया कि यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है । इन नागरिकों का आना-जाना, घूमना, फिरना, खाना-पीना , दर्शन आदि सभी कुछ फ्री होगा।
Related Posts
December 17, 2022 भय्यु महाराज सुसाइड मामले में एक और आरोपी विनायक को जमानत
इंदौर : 2018 में हुए चर्चित भय्यू महाराज सुसाइड केस में आरोपी पलक पुराणिक के बाद […]
July 6, 2023 छत्रपति शिवाजी महाराज ने लोक कल्याणकारी राज्य का आदर्श पेश किया : होसबोले
इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान माला "चिंतन-यज्ञ" […]
April 11, 2020 इलाज करने से मना करने पर निरस्त होंगे डॉक्टरों, अस्पतालों के लाइसेंस, कलेक्टर ने दी चेतावनी इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने अस्पताल संचालकों को हर स्थिति में मरीजों का इलाज करने के […]
May 5, 2021 आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, पीएम मोदी के वैज्ञानिक सलाहकार ने किया आगाह
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार (Principal Scientific […]
August 23, 2023 चंद्रयान -3 की लैंडिंग की सफलता के लिए वीएचपी ने किया यज्ञ
नई दिल्ली : आर्यसमाज संत नगर नई दिल्ली में चंद्रयान - 3 की लैंडिंग की सफलता हेतु यज्ञ […]
March 29, 2023 खुशखबरी : नामीबिया से लाई गई मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म
भोपाल : मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से देश के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नामीबिया […]
April 4, 2017 भगवान कृष्ण को सबसे बड़ा मनचला बताने वाले वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने मांगी माफी उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के एंटी रोमियो स्कवॉड पर तंज कसते हुए भगवान कृष्ण […]