इंदौर : मोटर साइकिल चोरी करने वाले 3 शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त में आए हैं।आरोपियों से चोरी की गई 3 मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।
दरअसल, दिनों द्वारकापुरी थाने पर फरियादी मनोज मुकाती , अजय राठौर, प्रकाश आहुजा ने अपने- अपने दोपहिया वाहन चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर से अपराध क्रमांक क्रमशः 678/2022, 679/22, 680/2022 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस बीच
सोमवार, 26.09.2022 को मुखबिर की सूचना पर विदूर नगर चोराहे से तीन संदिग्ध लडके दीपक पिता दिलीप निवासी बुध्द नगर इन्दौर ,लखन पिता जगदीश निवासी ग्राम दशनावल तहसील गोंगाव जिला खरगोन,विशाल पिता राजू पवार निवासी डाकतार कॉलोनी इन्दौर को पकडा गया।पूछताछ में उनके द्वारा अपने फरार साथी प्रियांशु निवासी- सुर्यदेव नगर इन्दौर के साथ चोरी करना बताया।
आरोपी दीपक, विशाल, लखन के कब्जे से फरियादीगण की चोरी गई मोटर सायकल क्रमशः न्यू हीरो डिलक्स बिना रजिस्टेशन नम्बर , होण्डा साइन रजिस्टेशन नंबर MP09UV7583 , न्यू ड्रिम होण्डा रजिस्टेशन नंबर MP09VA8175 को जब्त किया गया। इन शातिर चोरों का साथी आरोपी प्रियांशु फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की वारदात के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
April 27, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करने वाला आरोपी रासुका में निरुद्ध
इंदौर : थाना कनाड़िया पुलिस द्वारा दिनांक 19 अप्रैल को कोविड-19 के उपचार में प्रयुक्त […]
January 2, 2017 नए साल पर पेट्रोल, डीजल हुए मंहगे _नए साल पर पेट्रोल, डीजल हुए मंहगे, अब 77 रु पेट्रोल
पेट्रोल - डीजल के वर्तमान […]
March 8, 2025 अभ्यास मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों की सेवाभावी महिलाओं को किया सम्मानित
नारी के रूप में जन्म लेना ही सबसे बड़ा सम्मान है : कविता पाटीदार।
इंदौर : शहर हित […]
February 11, 2022 मच्छी बाजार रिव्हर साइड रोड से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निगमायुक्त ने दिए निर्देश
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मच्छी बाजार नदी के […]
December 15, 2022 वोल्वो और लिनेन ग्रुप मप्र में करेंगे दो हजार करोड़ का निवेश
उद्योगपतियों ने लिनेन और जूट इकाइयाँ स्थापित करने में दिखाई रूचि।
मुख्यमंत्री चौहान […]
October 15, 2019 स्कूली बच्चों से भरी वैन को कार ने मारी टक्कर, बच्चों को आई मामूली चोटें इंदौर : मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी वैन को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। ये […]
May 10, 2021 ‘मां’ एक अतुलनीय अहसास
माँ शब्द में छिपा कितना सुंदर एहसास है।
नौ महीने का ज्यादा जुड़ाव बनाता इसे खास […]