भोपाल : नवनिर्मित महाकाल लोक की ब्रांडिंग करने के साथ उसके जरिए मप्र में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद की जा रही है। इसके तहत सीएम शिवराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलकर महाकाल लोक के लोगो की प्रोफाइल पिक्चर और कवर फ़ोटो लगाया है। सीएम शिवराज सिंह ने देश एवं प्रदेशवासियों से भी महाकाल लोक की डीपी लगाने का आह्वान किया है।
उनका कहना है कि श्री महाकाल लोक के इस अभूतपूर्व कार्य का संपूर्ण विश्व साक्षी बनें।
मंत्री और विधायकों ने भी बदली डीपी।
मुख्यमंत्री चौहान के आह्वान पर उनकी कैबिनेट के मंत्री और विधायकों ने भी श्री महाकाल की डीपी लगाना शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को करेंगे लोकार्पण।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण करने उज्जैन आ रहे हैं। नवनिर्मित महाकाल लोक के प्रथम चरण पर लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
Related Posts
December 25, 2022 भूखंडों की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : प्रॉपर्टी की धोखाधडी करने के मामले में फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने बंदी […]
June 12, 2017 कैलाश जोशी के हाथों नारियल पानी पीकर CM शिवराज ने तोड़ा उपवास ज्योतिरादित्य सिंधिया शुरू करेंगे 72 घंटे का सत्याग्रह
भोपाल,11 जून *।
मध्य प्रदेश में […]
March 21, 2021 खुद को आर्मी मेन बताकर olx के जरिए धोखाधड़ी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
इंदौर : olx के जरिए धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के भरतपुर जिले […]
April 30, 2023 इंदौर में दिल से सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम
मंत्री से लेकर आम नागरिकों ने 'मन की बात' का किया श्रवण।
इंदौर : रविवार को […]
January 20, 2022 संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर करेंगी तीन दिवसीय ‘राग अमीर’ का शुभारंभ
इंदौर : पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर इंदौर घराने के मूर्धन्य गायक […]
February 13, 2024 10 श्रेष्ठ कहानियों के रचयिताओं को प्रेम कुमारी नाहटा पुरस्कार से किया सम्मानित
दुबई,जयपुर,ग्वालियर,भोपाल,जोधपुर और इंदौर की कथाकारों ने जीता पुरस्कार।
साहित्यकार […]
April 5, 2021 कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में शुरू किए गए सहायता केंद्र, काउंसलिंग का भी किया गया है इंतजाम
इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में सहायता केंद्र शुरू किए गए […]