इंदौर : शनिवार को राजवाड़ा चौक पहुंचे सांसद शंकर लालवानी ने फुटपाथ पर दुकान सजाकर बैठे पथ विक्रेताओं से दीपावली की खरीददारी की। उन्होंने मिट्टी के दिए, लक्ष्मीजी की मूर्ति और अन्य सामग्री खरीदी। उनके साथ आए कार्यकर्ता और सहयोगियों ने भी इन पथ विक्रेताओं से दीपावली में आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी की।
तीन – चार माह से जुट जाते हैं दिए बनाने में।
इस मौके पर मीडिया से चर्चा में सांसद लालवानी ने कहा कि कुम्हार और अन्य पथ विक्रेताओं के लिए दीपावली ही कमाई का सबसे अच्छा अवसर होता है। कुहार तो मिट्टी के दिए और लक्ष्मीजी की मूर्तियां बनाने में तीन – चार माह पहले से जुट जाते हैं। इस बार बारिश लंबे समय तक होने से वे दिए भी कम बना पाए। दीपावली पर बिक्री अच्छी हो जाए तो उनकी मेहनत सफल हो जाती है।
लोकल को वोकल बनाने की जरूरत।
सांसद लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है। स्थानीय उद्यमियों और कुटीर व्यवसाय करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक है कि हम उनके बनाए उत्पाद खरीदे। इसीलिए वे प्रति वर्ष राजवाड़ा आकर इन पथ विक्रेताओं से दीपावली की खरीददारी करते हैं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वे घर, दफ्तर और दुकानों को रोशन करने के लिए कुम्हारों के बनाए मिट्टी के दिए ही खरीदे ताकि उनके घर भी दीपावली मन सके।
Related Posts
November 21, 2017 सीधी भर्ती और पदोन्न्ति के पदों पर होगी संविदा नियुक्ति, कैबिनेट जाएगा मामला भोपाल। करीब डेढ़ माह पहले बनाए संविदा नियुक्ति नियमों में जल्द ही बदलाव होगा। इसके जरिए […]
July 11, 2022 इंदौर के धर्मेश यशालहा बिटोआ के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए
इंदौर : मध्यप्रदेश के एकमात्र राष्ट्रीय बैडमिंटन रैफरी इंदौर के धर्मेश यशलहा बैडमिंटन […]
May 26, 2023 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 14 से 20 जून तक मनाया जाएगा ब्रह्मोत्सव व रथयात्रा महोत्सव
श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर आहूत की गई […]
May 22, 2024 राष्ट्रव्यापी अनुसंधान स्पर्धा में प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के छात्रों ने पाया दूसरा स्थान
आईआईटी इंदौर ने `भारत में स्टॉर्म वॉटर प्रबंधन के लिए एआई' पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का […]
June 2, 2017 पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करे सरकार इंदौर। मध्यप्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करने की मांग को लेकर स्टेट प्रेस […]
May 11, 2022 लाल सिग्नल का 16 बार उल्लंघन,कार चालक को चुकाना पड़ा आठ हजार रूपए समन शुल्क
इंदौर : लगातार चालानी कार्रवाई के बावजूद वाहन चालक यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाने […]
October 23, 2022 कोहली की विराट पारी और पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को दिलाई जीत
आईसीसी टी - 20 विश्वकप में पाकिस्तान को 4 विकेट से दी मात, आखरी गेंद तक चला मैच का […]