इंदौर: एमआयसी सदस्य अश्विनी शुक्ला की कार और स्कूल बस में शनिवार सुबह भिडंत हो गई। बताया जाता है कि कार उनका बेटा चला रहा था। इस हादसे में बस में बैठे दो बच्चे घायल हो गए। अश्विनी शुक्ला के बेटे को भी मामूली चोटें आई। कार को अवश्य नुकसान हुआ है।
बताया जाता है कि दस्तक पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने चिमनबाग चौराहे से आगे विजय भंग घोटे की दुकान के सामने से नयापुरा की ओर मुड़ रही थी, इसी बीच चिमनबाग चौराहे की ओर जा रही सफेद रंग की कार से उसकी टक्कर हो गई। कार एमआयसी सदस्य अश्विनी शुक्ला की थी। शुक्ला का बेटा कार में मौजूद था। टक्कर से कार को नुकसान पहुंचा पर कार सवार अश्विनी शुक्ला का बेटा बाल – बाल बच गया, उसे मामूली चोटें आई। स्कूल बस में सवार दो बच्चे भी मामूली घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बस जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। बच्चों के परिजन भी हादसे की खबर मिलने पर मौके पर पहुंच गए थे। वे अपने बच्चों को घर ले गए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
Related Posts
November 29, 2023 डीलरशिप देने के नाम पर ऑनलाइन ठगी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
मामले में मुख्य आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
August 21, 2023 सनी देओल मामले में बड़ौदा बैंक का यू टर्न
सनी के जुहू स्थित बंगले की नीलामी रोकी।
56 करोड़ रूपए के कर्ज की वसूली के लिए होना […]
July 26, 2022 अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के 7 अगस्त को होंगे चुनाव
कुल 68 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
उम्मीदवारों की अंतिम सूची 29 को, […]
December 10, 2020 महापौर प्रत्याशी को लेकर कोई नियम तय नहीं, कांग्रेस व कमलनाथ हैं आदिवासी विरोधी- वीडी शर्मा
इंदौर : निजी कार्यक्रमों में भाग लेने बुधवार शाम इंदौर आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी […]
June 9, 2019 बीजेपी करेगी कमलनाथ सरकार को बर्खास्त करने की मांग इंदौर: मप्र की कमलनाथ सरकार द्वारा किसानों के साथ की गई वादाखिलाफी के विरोध में बीजेपी […]
August 15, 2022 एमजी रोड गुरुद्वारा पर तिरंगा अभियान के तहत लहराए राष्ट्रध्वज, प्रज्ज्वलित किए दीप
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार 14 अगस्त की रात शहर […]
November 20, 2021 मराठी लोकगीतों के संग्रह ‘या पुन्हा गाऊ या’ का विमोचन, गुलाबाई के गीतों की दी गई प्रस्तुति
इंदौर : महाराष्ट्रीयन लोक संस्कृति में लोक गीतों की अपनी परंपरा रही है लेकिन बदलते दौर […]