यूटीएस ऑन मोबाइल’ एप्प से टिकट बुकिंग के लिए अधिकतम दूरी को 5 से 20 किमी किया गया।
इंदौर : भारतीय रेलवे द्वारा मेमू/डेमू/पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही साथ मेल/एक्सप्रेस ट्रेन में भी सामान्य कोच में यात्रा करने हेतु अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ एप्प सुविधा की शुरुआत कुछ वर्ष पूर्व की गई थी। इसे कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। गाड़ियों का नियमित रूप से परिचालन शुरू होने के बाद इस सुविधा को पुन: प्रारंभ कर दिया गया है। अभी तक एप के जरिए मोबाइल फोन के माध्यम से यात्री रेलवे स्टेशन से 05 किलोमीटर दायरे में अपना अनारक्षित टिकट बुक कर सकते थे। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा 05 किलोमीटर के दायरे को बढ़ाकर 20 किलोमीटर कर दिया गया है, अर्थात् पूर्व में रेलवे स्टेशन से 05 किलोमीटर के दायरे में अनारक्षित टिकट बुक किया जा सकता था, अब रेलवे स्टेशन से 20 किलोमीटर के दायरे तक यात्री अपना अनारक्षित टिकट
‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ एप्प के जरिए बुक कर सकते हैं।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में यह सुविधा आरंभ हो गई है।
Related Posts
October 12, 2022 भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का लाभ पूरे विश्व और समूची मानवता को होगा – पीएम मोदी
श्री महाकाल लोक’ में सब कुछ अलौकिक, अविस्मरणीय, अविश्वसनीय है।
शिवराज और उनकी सरकार […]
January 19, 2024 विवादित ढांचा ढहने के बाद इंदौर में नहीं हुई थी हिंसा
जिला व पुलिस प्रशासन ने 06 दिसंबर 1992 को अयोध्या की घटना होते ही लगा दिया था […]
October 20, 2024 प्राधिकरण में जाने कहां दबी है पुष्पविहार कॉलोनी की फाइल..?
शिवराज ने घोषणा की लेकिन अबतक नहीं मिल पाए प्लॉट।
♦️कीर्ति राणा इंदौर ♦️
पहले भू […]
May 2, 2022 सुने घरों को निशाना बनाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : घर में घुसकर चोरी करने वाले 04 आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आए हैं। […]
February 4, 2024 संघ और विहिप कार्यकर्ताओं को लेकर अयोध्या रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन
इंदौर : मालवा प्रान्त के विविध संगठनों के चयनित कार्यकर्ता एवं कारसेवक अयोध्या में […]
June 20, 2021 महोत्सव के रूप में मनेगा टीकाकरण अभियान, 2 से 3 लाख लोगों के टीकाकरण का है लक्ष्य- कलेक्टर
इंदौर : जिले में टीकाकरण महाअभियान को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा कलेक्टर मनीष सिंह ने […]
June 14, 2022 बीजेपी ने 13 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों का किया ऐलान
भोपाल : इंदौर, ग्वालियर और रतलाम छोड़कर बीजेपी ने 13 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों […]