इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूदान आंदोलन के जनक भारत रत्न स्व. आचार्य विनोबा भावे की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में आचार्य भावे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
आचार्य विनोबा भावे का जन्म 11 सितंबर 1895 को हुआ था। वे स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रसिद्ध गांधीवादी नेता थे। उनका मूल नाम विनायक नरहरि भावे था। उन्होंने भूदान आन्दोलन चलाया। नागपुर झंडा सत्याग्रह में वे बंदी बनाए गए। विनोबा भावे अत्यंत विद्वान एवं विचारशील व्यक्तित्व के धनी थे। अर्थ शास्त्र, राजनीति और दर्शन के आधुनिक सिद्धांतों पर भी उन्होंने गहन चिंतन किया। उन्हें सामुदायिक नेतृत्व के लिए वर्ष 1958 में अन्तर्राष्ट्रीय रेमन मेग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।उनका निधन 15 नवंबर 1982 को हुआ। वर्ष 1983 में मरणोपरांत उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया।
Related Posts
September 10, 2022 दस दिनों तक आराधना के बाद बप्पा को दी गई भावभीनी विदाई
इंदौर : दस दिनों तक भावभक्ति के साथ विघ्नहर्ता की आराधना करने के बाद 'गणपति बप्पा […]
February 19, 2021 नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लोगों से सुझाव लेगी बीजेपी
भोपाल : गुरुवार को भोपाल में भाजपा कार्यालय पर नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक […]
December 29, 2022 इंदौर व भोपाल में जियो टू 5जी सेवा लॉन्च
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को ध्यान में रखते हुए जियो ट्रू […]
June 14, 2023 लाडली बहना…इतना कड़वा क्यों कहना
🔸चुनावी चटखारे🔸
🔸कीर्ति राणा🔸
उमा भारती के मूड को आज तक शायद ही कोई समझ पाया […]
May 26, 2022 मंत्रियों, विधायकों का भ्रष्टाचार आपको ले बैठेगा शिवराज जी…
♦️अरविंद तिवारी♦️
एक अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए मैं दो दिन पहले महिदपुर में […]
April 1, 2021 मधुकर पंवार के लघुकथा संग्रह का हुआ लोकार्पण
इंदौर : संवेदनाएं ह्रदय में भाव जगाती हैं। उचित समय पाकर अंकुरित हो जाती हैं तथा कृति […]
November 6, 2023 डबल इंजन की सरकार ने दलित, आदिवासी, पिछड़ों के कल्याण के अनेक कार्य किए
इंदौर : बीजेपी डॉ.भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का कार्य करती है। दूसरी कांग्रेस […]