मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के एमडी मनीष सिंह और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने की तैयारियों की समीक्षा।
इन्दौर : शहर में आगामी जनवरी माह में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के एमडी मनीष सिंह और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने उक्त आयोजनों के संबंध में अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल भी विशेष रूप से मौजूद थी। बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में एमडी मनीष सिंह और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने उक्त दोनों आयोजनों के संबंध में अब तक की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में आयोजन स्थल के बेकड्रॉप और ब्रांडिंग सहित प्रदर्शनी के सेटअप पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसी के साथ दोनों आयोजनों में आने वाले वीआईपी के मूवमेंट और सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि आयोजन में 15 से 18 देशों से डेलीगेट्स आएंगे। उनके मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था पर प्लानिंग के साथ कार्य किया जा रहा है। डेलीगेट्स के खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। मालवा के व्यंजन के साथ ही डेलीगेट्स की सुविधा के हिसाब से व्यंजनों की व्यवस्था की जाएगी।
Related Posts
January 2, 2021 सीएम शिवराज ने गरीबों की बस्ती में गुजारा नए वर्ष का पहला दिन, जरूरतमंदों को वितरित की सहायता राशि
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष की शुरूआत गरीब कल्याण के साथ की। […]
November 6, 2020 मालिनी गौड़ के विरोध के बाद ठंडे बस्ते में गई चिड़ियाघर शिफ्ट करने की योजना..!
इंदौर : चिड़ियाघर को राला मण्डल में शिफ्ट करने को लेकर चल रहे प्रस्ताव पर वन विभाग ने […]
May 16, 2020 23 सौ के पार पहुंचे संक्रमित, आधे ठीक होकर घर लौटे इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में आया उछाल थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।शुक्रवार […]
September 19, 2021 धवल और श्रद्धा ने पेश की सुरीले नगमों की बानगी, मंगेश के सन्तूर ने भी जमाया रंग
इंदौर : पुणे के गायक धवल चाँदवड़कर ने अपनी मखमली आवाज का रंग राजेन्द्र नगर परिसर के […]
July 29, 2024 अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में इंदौर ओवरऑल चैंपियन
60 वीं पश्चिमी ज़ोन अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष-2024 ।
खेल स्पर्धा की […]
February 11, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी पकड़े गए
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाले दो तस्कर, […]
August 30, 2023 बीजेपी नगर अध्यक्ष ने गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की कटौती करने पर पीएम मोदी का जताया आभार
उज्ज्वला योजना के सिलेंडर पर मिलेगी 400 रुपए की सब्सिडी।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी […]