इंदौर: मप्र के स्वास्थ्य मंत्री और सांवेर के विधायक तुलसीराम सिलावट ने उनपर लगाए जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि बीजेपी और पूर्व सीएम शिवराज सिंह 19 मई को पालिया में हुई दुखद घटना पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं।
आरोपी बीजेपी से जुड़ा है।
मंत्री सिलावट ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता नेमीचंद की हत्या करनेवाले आरोपी अरुण शर्मा और उसके परिवार से उनका और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है। उल्टे आरोपी बीजेपी से ही जुड़ा है। बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी के जनसंपर्क में भी वह शामिल था। उसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। पूर्व सीएम शिवराज और बीजेपी हत्या की घटना पर राजनीति कर रहें हैं।
पूर्व विधायक राजेश सोनकर ने लगाए थे आरोप।
सांवेर के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता राजेश सोनकर ने पत्रकार वार्ता के जरिये आरोपी अरुण शर्मा के बीजेपी से जुड़ा होने और मंत्री तुलसी सिलावट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाने के आरोप लगाए थे।उन्होंने ऐसे कुछ कार्यकर्ताओं के बयान भी दिलवाए थे जो ये कह रहे थे कि उन्हें मंत्री सिलावट ने धमकाया था। राजेश सोनकर ने कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देने की मांग को लेकर एसएसपी को जिपं भी सौपा था।
Related Posts
September 17, 2021 जिला भाजपा ने भी मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, उनके जीवन पर केंद्रित लगाई प्रदर्शनी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चल रहे सेवा और समर्पण […]
June 4, 2022 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते सारंगपुर नगर पालिका का सीईओ गिरफ्तार
राजगढ़ : सारंगपुर नगर पालिका के सीईओ अशोक भमोरिया को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते […]
October 25, 2024 एटम प्ले स्कूल में मनाया गया दिवाली महोत्सव
इंदौर : मिश्रा नगर स्थित एटम प्ले स्कूल में दिवाली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल […]
February 16, 2022 कॉलोनाइजर्स को बड़ी राहत, एक ही पंजीयन पर पूरे प्रदेश में कर सकेंगे काम
भोपाल : मप्र सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग ने कॉलोनाइजर्स को बड़ी राहत दी है। अब […]
February 23, 2021 जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठक बुलाने के प्रदेश सरकार ने दिए निर्देश, इंदौर व भोपाल में मास्क लगाना किया अनिवार्य
भोपाल : MP से सटे महाराष्ट्र में कोरोना के लगातार बढ़ते केस और एमपी में भी पिछले […]
March 23, 2025 एक देश – एक चुनाव से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती : रविशंकर प्रसाद
इंदौर : देश में “एक देश, एक चुनाव” को लेकर आईसीएआई भवन में सीए एसोसिएशन और अधिवक्ताओं […]
June 21, 2025 इंदौर के राजवाड़ा परिसर में किया गया सामूहिक योगाभ्यास
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित स्कूल कॉलेज के […]