धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों के लिए 101 करोड़ रुपये का फंड बनाया है। इसका पैसा अनाथ बच्चों की देखभाल पर खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अनाथ बच्चों के लिए हमने 101 करोड़ रुपये का फंड बनाया है, जो एक जनवरी से ही प्रभावी होगा। इस फंड का पैसा अनाथ बच्चों की शिक्षा और अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। इस फंड में कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपना पहला वेतन देने का फैसला किया है।”
सीएम सुक्खू ने कहा कि मैं इस फंड में भाजपा विधायकों से भी योगदान देने का अनुरोध करता हूं। मालूम हो कि 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजे आए थे जिसमें कांग्रेस ने राज्य की कुल 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा ने 25 सीटें हासिल की हैं। दिलचस्प यह भी है कि कांग्रेस केवल 37,974 वोट अधिक लाकर भाजपा को पटखनी देनें में कामयाब हुई।
Related Posts
March 25, 2021 वित्तीय शिक्षा और निवेश को लेकर वेबिनार में विद्यार्थियों को दी गई उपयोगी जानकारी
इंदौर : वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय में 24 मार्च 2021 को "वित्तीय शिक्षा और निवेश" विषय […]
March 23, 2023 इंदौर की पत्रकारिता को स्व. छजलानी ने देश में अलग पहचान दिलवाई – तिवारी
इंदौर प्रेस क्लब ने अभय छजलानी के निधन पर अर्पित किए श्रद्धासुमन।
इंदौर : इंदौर के […]
September 24, 2023 कुछ लोगों के जाने से बीजेपी पर कोई असर नहीं पड़ेगा
विचारधारा पर आधारित दल है बीजेपी।
बोले राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय।
सनातन […]
August 13, 2020 त्वचा दान पर निबंध लेखन स्पर्धा, 11 हजार का दिया जाएगा पहला इनाम इंदौर : भारत में लगभग 1,40,000 लोग हर साल जलने के कारण अपनी जिंदगी खो देते हैं। इससे […]
April 1, 2025 उज्जैन सहित प्रदेश के 19 नगरीय निकाय व ग्राम पंचायत क्षेत्रों में शराब बंदी लागू
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की एक्वा1 घोषणा पर हुआ अमल।
लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर […]
March 2, 2025 देवी अहिल्या विवि ने डेटा स्टोरेज सटीकता बढ़ाने के लिए विकसित की सेमीकंडक्टर चिप
तकनीकि शिक्षा मंत्री परमार ने नवाचारी शोध के लिए विश्वविद्यालय परिवार को दी […]
May 18, 2024 मोबाइल लूट व मोटरसाइकिल चोरी करनेवाले आरोपी पकड़े गए
इंदौर : लूट एवं वाहन चोरी करने वाले आरोपी को लसुडिया पुलिस ने गिरफ्त मे लिया […]