योगगुरू द्वारा 100 से अधिक को दिया योग का प्रशिक्षण।
महापौर ने किया योग प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा स्वच्छ इंदौर स्वस्थ्य इंदौर अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डो में योग करने के साथ नागरिको को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशो से आने वाले प्रवासी अतिथियों को भी योग कराने हेतु नेहरू स्टेडियम में विभिन्न कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियो को योग गुरू राकेश चौधरी द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
महापौर ने किया योग शिविर का अवलोकन।
महापौर भार्गव द्वारा नेहरू स्टेडियम में दिनांक 4 से 6 जनवरी तक आयोजित इस योग प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को अवलोकन किया गया। अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने समस्त विद्यार्थियो से कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तहत विभिन्न देशों के प्रवासी अतिथि जब इंदौर में आएंगे तो उन्हें देश के सबसे स्वच्छ व सुंदर इंदौर के साथ ही इंदौर स्वास्थ्य के प्रति कितना सजग है, इसकी बानगी पेश करने के लिए होटल में ही योग कराया जाएगा।इसी लिए योगगुरू राकेश चौधरी व अन्य सहयोगियों द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ये प्रशिक्षित योगार्थी दिनांक 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी अतिथियों को उनके होटलो में ही योग करवाएंगे।
Related Posts
August 26, 2023 प्रबुद्धजनों, विशेषज्ञों और आम जनता के सुझावों को बीजेपी अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी
राजवाड़ा एवं भाजपा कार्यालय पर लगायी जाएगी सुझाव पेटी।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के […]
March 27, 2021 कोरोना संक्रमण के फिर मिले छह सौ से ज्यादा मामले, 2 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी का दौर लगातर जारी है। शुक्रवार को भी करीब 17 […]
February 1, 2022 डिजिटल इंडिया से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को निर्धारित करने वाला बजट- रणदिवे
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी केंद्रीय बजट पर अपनी […]
July 8, 2021 इंदौर के लिए जो अच्छे से अच्छा होगा, वह सब करेंगे- प्रभारी मंत्री मिश्रा
इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री एवं इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा का प्रभारी मंत्री के […]
January 18, 2024 सहकारी समर्थ मंडल में करोड़ों रुपए की अनियमितता का आरोप
शिकायतकर्ताओं का दावा, जांच में आरोप सिद्ध होने पर भी सहकारिता विभाग दोषी संचालकों के […]
September 27, 2019 51 वी राउंड स्क्वेयर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस इंदौर में होगी इंदौर : 51वी राउंड स्क्वेयर इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन एमरल्ड हाइट्स स्कूल में 2 से 7 […]
August 3, 2020 खजराना गणेश को बांधी गई अष्टधातु से निर्मित राखी इंदौर : कोरोना संक्रमण के बीच सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का पालन करते हुए […]