कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जारी किए आदेश।
शीतलहर एवं तापमान में गिरावट को देखते हुए लिया निर्णय।
इंदौर : जिले में तापमान में आयी लगातार गिरावट एवं शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने सभी स्कूलों में 6 जनवरी से 9 जनवरी तक कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
यह आदेश इन्दौर जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/मान्यता प्राप्त/ सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई/माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में होगा। विद्यालयीन शिक्षक/कर्मचारी समय पर उपस्थित रहेंगे।
बता दें कि इंदौर में बीते दो – तीन दिनों से चल रही बर्फीली हवा को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की जा रही थी। कलेक्टर ने एक दिन पहले ही स्कूलों के समय में बदलाव संबंधी आदेश जारी किया था पर तापमान में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए 6 से 9 जनवरी तक नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित करने संबंधी आदेश जारी कर दिया।
Related Posts
March 10, 2021 कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही बढ़ोतरी, एक और मरीज की मौत..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी चिंता का कारण बनती जा रही है। […]
July 14, 2021 खजराना गणेश के सिंहासन के लिए भक्त ने दान की 11 किलो चांदी
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में बुधवार को फिर एक भक्त ने 11 किलो चांदी भगवान गणेश के […]
September 23, 2022 पागनीस पागा सरकारी हाईस्कूल को आदर्श स्कूल के बतौर किया जाएगा विकसित
महापौर पुष्यमित्र और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भूमिपूजन कर किया स्कूल के नवनिर्माण […]
May 8, 2022 तेरे दूर जाने का ख्याल भी बहुत रुलाता है मां..
“माँ”तुम मेरी हो फिर भी मेरी क्यूँ नहीं,तेरी गोद जो कभी मेरी थी,वो गोद भी अब मेरी क्यूँ […]
November 19, 2022 राहुल गांधी के नाम धमकी भरी चिट्ठी के मामले में एक व्यक्ति हिरासत में
इंदौर : एक दुकान पर डाक से चिट्ठी भेजकर राहुल गांधी को उड़ाने की धमकी देने के मामले में […]
October 24, 2022 एम आर – 4 में बाधक बस्ती हटेगी, पीएम आवास योजना के फ्लैट में शिफ्ट होंगे रहवासी
एमआर-4 में बाधक लक्ष्मीबाई नगर बस्ती हटेगी।
इंदौर। एमआर-4 (MR-4) में बाधक बन रही […]
July 12, 2023 देश के शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल हुए प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट्स के प्रोग्राम्स
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के इंदौर, ग्वालियर और देवास कैंपस […]