आरोपी के कब्जे से 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” तथा 01 बुलेट मोटरसाइकिल (कुल मशरूका कीमत करीब 05 लाख रुपए) जब्त।
आदतन आरोपी के विरुद्ध इंदौर के थाना गौतमपुरा, बडगोंदा सहित महाराष्ट्र , राजस्थान आदि में पशु चोरी, लड़ाई झगड़े , हत्या का प्रयास जैसे कई गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं।
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ राजेंद्र नगर क्षेत्र के रेतीमंडी के पास से मोटरसाइकिल से मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए निकलने वाला है। इस पर क्राइम ब्रांच और थाना राजेंद्रनगर द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जाहुदीन खान निवासी बड़गोंदा इंदौर का होना बताया। आरोपी के कब्जे से 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” 01 बुलेट मोटरसाइकिल (कुल मशरूका कीमत करीब 05 लाख रुपए) जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना राजेंद्र नगर में 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
January 8, 2023 लालबाग में लोक कला उत्सव ह्रदय दृश्यम का मंत्री ठाकुर ने किया शुभारंभ
इंदौर : पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि […]
August 6, 2024 स्वर्णिम भविष्य की मिसाल, दो वर्षों का सफल कार्यकाल..
महापौर की कलम से…
नमस्कार इंदौर : -
विगत दो वर्षों के सफ़ल कार्यकाल में इंदौर नगर […]
July 22, 2025 विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं की बढ़ाई परेशानी
अब ऑनलाइन ही करना होगा विद्युत बिलों का भुगतान, सारे काउंटर किए बंद।
सत्ताधारी दल से […]
May 12, 2022 मीडियाकर्मियों के लिए इंदौर प्रेस क्लब का मेगा स्वास्थ्य शिविर 14 मई को
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा सदस्यों, मीडियाकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए 14 मई […]
June 10, 2022 नगरीय निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी
भोपाल : बीजेपी ने प्रदेश के 16 नगरीय निकायों में होने जा रहे चुनाव को लेकर चुनाव […]
June 7, 2022 इंदौर में होगा कवि सम्मेलन समिति का वार्षिक अधिवेशन, कई सितारा कवि भी करेंगे शिरकत
इंदौर : हिंदी के कवियों की पंजीकृत संस्था कवि सम्मेलन समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी […]
March 5, 2021 अनुराग- तापसी के ठिकानों पर सर्चिंग जारी, साढ़े तीन सौ करोड़ की अघोषित आय का खुलासा..?
मुम्बई : फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों और कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग ने कार्रवाई […]