मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंगोत्सव और मेले का भी होगा आयोजन।
इंदौर : श्री गुजराती समाज इंदौर द्वारा अपने शताब्दी वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मकर सक्रांति पर 15 जनवरी को मैराथन दौड़ और पतंगोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पंजीयन किए जा रहे हैं। 5 किमी की यह मैराथन दौड़ स्कीम नंबर 54 स्थित गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल से शुरू होकर विजय नगर होते हुए एलआईजी गुरुद्वारा से यू टर्न लेकर पुनः गुजराती समाज इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचकर समाप्त होगी। अभी तक तीन हजार लोग इस मैराथन के लिए अपना पंजीयन करवा चुके हैं। रास्ते में एनर्जी ड्रिंक, फ्रूट्स और डॉक्टरों की टीम भी तैनात रहेगी। विजेताओं को आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे।
पतंगोत्सव और मेले का आयोजन।
गुजराती समाज के मानद महामंत्री पंकज संघवी के मुताबिक मैराथन के बाद गुजराती स्कूल परिसर में पतंगोत्सव, गिल्ली – डंडा और सितोलिया के आयोजन होंगे, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यहां गुजराती व्यंजनों के स्टॉल, बच्चों के लिए झूला, चकरी और घुड़सवारी का इंतजाम भी किया गया है। इसी के साथ गीत – संगीत की व्यवस्था भी की गई है।
Related Posts
February 13, 2023 फूटी कोठी चौराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर का सीएम शिवराज ने किया भूमिपूजन
55 करोड़ की लागत से बनेगा 6 लेन ब्रिज।
इंदौर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह […]
July 7, 2023 ऑनलाइन सट्टे के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
आरोपियों से अपराध में प्रयुक्त 36 मोबाइल, तीन लैपटॉप ,12 रजिस्टर जब्त।
गिरोह के […]
August 13, 2023 इसी माह हो सकता है पैसेंजर एंड पार्सल कार्गो लाइनर ट्रेन का ट्रायल
नई दिल्ली : देश की पहली पैसेंजर एंड पार्सल (पीएंडपी) कार्गो लाइनर ट्रेन जल्द संचालित […]
October 10, 2020 19 फीसदी के ऊपर पहुंचा ग्रोथ रेट, 7 और मरीजों की मौत।
इंदौर : कोरोना संक्रमण में लगातार उतार- चढ़ाव आ रहा है। कभी लगता है, संक्रमण कम हो रहा […]
July 1, 2021 रालामंडल का वनविहार की तर्ज पर होगा विकास, बटरफ्लाई पार्क भी बनेगा
इंदौर : रालामंडल और उमड़ीखेड़ा के रूप में इन्दौर को पूर्ण विकसित नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन […]
April 26, 2020 वेब वीडियो कॉलिंग के जरिये मनाई मित्र के विवाह की रजत जयंती इंदौर : पूरी दुनिया में कोरोना का आतंक फैला हुआ है। सब लोग घरों में कैद हैं। ऎसे में […]
November 23, 2022 भगवा के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले कर रहे भगवा का अपमान
विधायक संजय शुक्ला ने पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के पोस्टर हटाए जाने पर जताया […]