इंदौर : शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर पुतला दहन और नारेबाजी करने के मामले में पूर्व शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और उनके साथियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें नोटिस जारी कर दस दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
बाकलीवाल सहित सात नेताओं पर लटकी निष्कासन की तलवार।
प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर के हस्ताक्षर से जारी इस नोटिस के जरिए विनय बाकलीवाल सहित सात नेताओं से जवाब तलब किया गया है। जवाब देने के लिए उन्हें दस दिन का समय दिया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर बाकलीवाल व अन्य नेताओं को कांग्रेस से निष्कासित भी किया जा सकता है।
ये था मामला ।
बीती 23 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 68 जिलाध्यक्षों को बदलकर नई नियुक्तियां कर दी थी। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के स्थान पर अरविंद बागड़ी को नया शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस फेरबदल से गुस्साए बाकलीवाल और उनके समर्थक नेताओं ने बागड़ी का विरोध करते हुए गांधी भवन के सामने उनका पुतला दहन कर नारेबाजी की थी।
Related Posts
September 30, 2020 गल्ले से रुपए चुराने वाली महिला का जमानत आवेदन खारिज
इंदौर : महेन्द्रपाल सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी इंदौर की अदालत ने थाना […]
August 10, 2023 लाडली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री ने अंतरित की तीसरी किश्त
जिले की चार लाख 39 हजार लाड़ली बहनों के खातें में अंतरित हुए एक-एक हजार रुपए।
इंदौर : […]
April 25, 2021 सेवा कुंज अस्पताल से सरकार के दबाव में हटाया गया ऑक्सीजन प्लांट, विधायक शुक्ला ने लगाया आरोप
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार ने रातों-रात […]
June 2, 2023 आरएसएस ने हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया 350 वा शिवराज्याभिषेक
इंदौर : शिवराज्याभिषेक के 350 वे वर्ष के मौके पर शुक्रवार को कई सामाजिक संगठन, समाजसेवी […]
January 12, 2024 विजय नगर क्षेत्र में बिना पंजीयन व अनुमति के संचालित बाल आश्रम किया गया सील
इंदौर : विजय नगर में बगैर अनुमति तथा बगैर पंजीकरण के संचालित एक बाल आश्रम को सील किया […]
December 8, 2022 माहेश्वरी एकेडमी में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन
विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़ कर खेल गतिविधियों में लिया हिस्सा।
इंदौर : श्री आरके डागा […]
October 7, 2021 कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, कार को रस्सी से खींचकर किया पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि का विरोध
इंदौर~ शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पेट्रोल,डीजल,गैस की बेलगाम मूल्यवृद्धि को लेकर […]